

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को दो साल हो गए है, इनके प्यार को मुकम्मल करने के लिए बॉलिवुड के एक ऐसे शख्स ने साथ दिया था जिसकी केवल गवाही ही काफी होती है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में पहुंचे सोनाक्षी-जहीर ने अपनी लव स्टोरी के कई अनछुए पहलुओं से अपने फैंस को रूबरू कराया जो अब तक तीन लोगों के बीच ही लॉक थी. कपल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी.
हमारे बताने से पहले ही सलमान को पता था दोनों का सच
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने चैट शो में बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की मुलाकात सलमान की एक पार्टी में हुई थी.
जहीर ने शो में खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते की भनक लग गई थी. वह समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच जो बॉन्डिंग और केमिस्ट्री कुछ खास है. जिसे उन्होंने तुरंत पहचान लिया था.
पूछने पर नकार देते थे रिश्ते की बात
सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा कि एक अलग तरह की वाइब चल रही थी. सलमान इतने भी अनजान नहीं हैं. उन्होंने हमें देख लिया था. जब भी वह मुझसे पूछते थे तो हम दोनों इसे नकार देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है.
रिश्ते की सच्चाई और गहरेपन का दिलाया था एहसास
सोनाक्षी ने हंसते बताया कि एक दिन सलमान ने मुझे जहीर से बात करते देख लिया था और तब उन्होंने कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब दोनों का ब्रेकअप हो सकता है और उस स्थिति में दोनों ही दुखी होंगे. उनकी यह बात सुनकर हम दोनों एक दम हैरान रह गए थे.
अब इस रिश्ते को उनसे छिपाना आसान नहीं
सोनाक्षी ने एक और दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से सीधे कह दिया था, ‘दिख रहा है सब.’ सलमान की इस छोटी सी बात से दोनों को समझ आ गया था कि अब इस रिश्ते को उनसे छिपाना आसान नहीं है.
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान के जरिए एक पार्टी में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात के बाद दोस्ती बढ़ी और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. हालांकि, दोनों ने करीब सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा.
साल 2022 में सोनाक्षी और जहीर की हुई थी शादी
साल 2022 में सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान भी दोनों की बॉन्डिंग की चर्चा हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और जून 2024 में शादी कर ली.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी पर पहनी मां की पुरानी साड़ी और हार, सादगी जीत लेगी आपका भी दिल- देखें फोटो
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)





