खबर

बंटी यादव मर्डर केस के आरोपी रवीश का पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर, नेपाल भागने की तैयारी में था | Bunti Yadav murder case main accused Ravish getting injured in a police encounter in bihar


बंटी यादव मर्डर केस के आरोपी रवीश का पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर, नेपाल भागने की तैयारी में था

बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पटना में एनकाउंटर (ANI)

पटना:

बिहार में फिर से एनकाउंटर का सिलसिला तेज हो गया है. आज सुबह पटना में बंटी यादव हत्या के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. रवीश बंटी यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है. परिजनों का आरोप है कि बंटी यादव की हत्या पटना जंक्शन के आसपा देह व्यापार के विरोध में की गई थी. पहले बंटी का अपहरण किया गया था. 2 दिन बाद उसका शव जंक्शन से करीब 40 किलोमीटर दूर अथमलगोला में मिला था.

कैसे हुआ एनकाउंटर 

पटना के एसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि आरोपी रवीश नेपाल भागने की तैयारी में है. लेकिन नेपाल भागने से पहले वह पटना में अपने कुछ साथियों से पैसे लेने आ रहा है. रवीश वैशाली से नदी के रास्ते पटना आ रहा था. पुलिस ने अपनी सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए घाट के पास दबिश बढ़ाई थी. जब रवीश घाट के पास पहुंचा और उसने पुलिस को दिखा तो उसने गोलियां चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली रवीश को लगी. अभी उसका इलाज चल रहा है. रवीश पर विभिन्न थानों में 5 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का मामला भी शामिल है। मौके से एक देसी कट्टा, खोखा, मोबाइल फोन मिला है.

अनशन करेंगे बंटी यादव के परिजन

बंटी यादव के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को बेवजह शराब तस्करी से जोड़ रही है. दरअसल, पटना पुलिस ने कहा था कि बंटी यादव की हत्या शराब के कारोबार में हिस्सेदारी मांगने की वजह से हुई है. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या इसलिए हुई कि वह देह व्यापार का विरोध करता था. अब इस मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजन अनशन करने वाले वाले हैं. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बंटी और रवीश के बीच पहले से वर्चस्व की लड़ाई थी. रवीश हाल ही में जेल से छूट कर आया था। उसे लगता था कि बंटी के कारण ही वह जेल गया. फिलहाल इस मामले में 4 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अलग – अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button