

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी इस प्रदर्शन में पर्यावरण कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. जैसे-जैसे उनकी हड़ताल लंबी होती जा रही है वैसे-वैसे विपक्षी दलों का समर्थन भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. कई प्रमुख नेताओं ने सार्वजनिक रूप से उनके आंदोलन और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है.
ममता बनर्जी ने फोन कर जाना स्वास्थ्य
आंदोलन को समर्थन देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का नाम भी शामिल हो गया है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के अनुसार ममता बनर्जी ने फोन पर सोनम वांगचुक से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता भी व्यक्त की. दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ममता बनर्जी का आभार जताया और कहा कि उनका समर्थन आंदोलन से जुड़े लोगों के लिए हौसला बढ़ाने वाला है.
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की… pic.twitter.com/Fx5lGb9w7M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2026
अखिलेश यादव ने अनशन खत्म करने की अपील की
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की. अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने मानवता, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लगातार काम किया है. उनके इस संदेश को आंदोलन से जुड़े लोगों ने सकारात्मक समर्थन के रूप में देखा.
Samajwadi Party Chief @yadavakhilesh had a phone conversation with Sonam sir, enquired about his health, and extended his support to CJP’s movement.
I would like to express my heartfelt gratitude to Akhilesh sir for standing with the youth of this country.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 14, 2026
केजरीवाल ने दिया आंदोलन को समर्थन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आंदोलन की मांगों के साथ खड़ी है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया और बताया कि वह 16 जुलाई की शाम जंतर-मंतर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त करेंगे.
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में फैसले की घड़ी, 12 घंटे में राहुल गांधी करेंगे चन्नी की किस्मत तय





