

जरूरी नहीं कि हर बार अपनी स्किन को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए महंगे-से-महंगे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना पड़े. NDTV से बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि कई बार हमारी समस्याओं का समाधान हमारे सामने ही मौजूद होता है, लेकिन हम उसे पहचान नहीं पाते. ठीक इसी तरह, स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का हल भी आपके घर में ही मिल सकता है.
डॉक्टर बताती हैं कि चावल का आटा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिसर्च “त्वचा के लिए चावल से बने उत्पादों का इस्तेमाल: क्या यह सिर्फ एक ट्रेंड है या सच में फायदेमंद है?” में भी पाया गया है कि चावल से बने चीजें स्किन के लिए याची मानी जाती हैं.
चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है यह जानने के लिए एनडीटीवी ने बात की फ़रीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में त्वचा विशेषज्ञ डॉ.राधिका रहेजा से.
डॉ.राधिका का कहना है कि आजकल चेहरे पर चावल का पानी (Rice Water) लगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. इसमें मौजूद स्टार्च, अमीनो एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अस्थायी रूप से हाइड्रेट रखने और उसे थोड़ा स्मूद व ग्लोइंग दिखाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, यह मान लेना कि केवल चावल का पानी लगाने से त्वचा हमेशा के लिए गोरी, बेदाग या जवान हो जाएगी, वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है.
यहां देखिए वीडियो…
डॉ.राधिका के अुनसार हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और कुछ लोगों में इससे एलर्जी, जलन या मुंहासों की समस्या भी हो सकती है, खासकर यदि पानी को लंबे समय तक स्टोर किया गया हो. इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
डॉ.राधिका कहती हैं स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित मॉइश्चराइजिंग, सनस्क्रीन का इस्तेमाल और सही स्किनकेयर रूटीन कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं.
डॉक्टर राधिका ने एनडीटीवी से कहा कि अगर त्वचा से जुड़ी कोई समस्या लगातार बनी रहे तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है.
चावल का आटा कैसे लगाएं?
अगर आप घर पर ही अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो चावल के आटे में कुछ चीजें मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं.
सामग्री
- राइस पेपर या चावल का आटा
- कॉफी
- हल्दी पाउडर
- एलोवेरा जेल
- विटामिन E कैप्सूल
- ग्लिसरीन
- रोज़ वॉटर
फेस पैक बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लें.
- इसमें थोड़ी-सी कॉफी, हल्दी पाउडर और एलोवेरा जेल डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार 1 या 2 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं.
- अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें.
- फिर 1 से 2 चम्मच रोज़ वॉटर मिलाकर एक स्मूद मिश्रण तैयार करें.
- अब इसमें राइस पेपर या चावल का आटा मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
फेस पैक कैसे लगाएं?
तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 40 से 50 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा साफ, मुलायम और निखरी हुई नजर आ सकती है.
इसे भी पढ़ें: ब्लड रिपोर्ट में हाई LDL देख कर डर गए? कितना होना चाहिए HDL, LDL, VLDL, ये समझें कोलेस्ट्रॉल का खेल





