
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में आम की अलग-अलग की वैरायटी बाजारों में दिखने लगती हैं. फलों का राजा कहे जाना वाल आम खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आम के गूदे की मदद से आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. आम में विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको होममेड मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को निखारने में काफी मदद करेगा.
मैंगो फेस पैक के लिए जरूरी चीजें
बिना रेशे वाला पके आम का गूदा- 2 चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
जरूरत अनुसार गुलाब जल

कैसे बनाएं फेस पैक?
सबसे पहले एक पका हुआ आम लें और अच्छे से धोकर उसका गूदा निकाल लें. अब इस गूदे को अच्छे से मैश कर लें. मैश करने के अलावा आप आम के गूदे को पीसकर एक स्मूथ प्यूरी भी बना सकते हैं. अब इस मैश हुए गूदे की 2 चम्मच लें और 1 चम्मच दही मिला दें. अब दोनों को अच्छे से फेंटें और एक पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे पर लगाने के लिए ये फेस पैक बिल्कुल तैयार है.
चेहरे पर कैसे लगाएं ये होम मेड फेस पैक?
इस होम मेड फेस पैक को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप पहले गुलाब जल की मदद से अपने चेहरे को साफ करें. इससे फेस पर जमी सभी तरह की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाएगी. अब जो फेस पैक आपने तैयार किया है उसको ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे आप अपनी गर्दन तक लगा सकते हैं. अब 20 मिनट के लिए इस फेस पैक को लगा रहने दें और फिर हल्का सूख जाने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें. फिर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. फेस धोने के बाद अपनी स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए एलोवेरा जेल लगा लें.
क्या होगा फायदा?
आम में विटामिन-सी, विटामिन-ए समेत ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चेहरे को निखारने में मदद करते हैं. साथ ही दही नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करती है, जो त्वचा को अंदर तक मॉइस्चराइज कर टैनिंग हटाने में मदद करती है. इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से आप चेहरो को ग्लोइंग बना सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को कब से शुरू कराएं स्विमिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें: बारिश में कपड़ों से आने लगी अजीब सी बदबू? बाल्टी में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, खुशबू से महक उठेंगे कपड़े





