मध्य प्रदेश

सबूत न मिटे… हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम चन्हियाखुर्द से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 32 वर्षीय प्रीति वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, उन्होंने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था.

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मौत से पहले प्रीति ने हाथों और पैरों पर मेहंदी से ऐसे संदेश लिखे, जिनमें कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र था. पुलिस इसे जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में रखा है.

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता

मेहंदी को बनाया आखिरी गवाही का जरिया

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव के परीक्षण के दौरान पुलिस को मृतका के हाथों और शरीर पर मेहंदी से लिखे संदेश मिले. शुरुआती जांच में इन संदेशों में ससुराल पक्ष के साथ विवाद और कथित प्रताड़ना का जिक्र मिला है. मर्ग कायम कर मामले की डायरी आगे की जांच के लिए चौरई थाने को भेजी जा रही है.

परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाया

ऊधर मृतका की मां राजकुमारी जंघेला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ लंबे समय से मारपीट होती थी. उनका कहना है कि बेटी ने होश आने पर बताया था कि उसके साथ ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिसके निशान उसकी पीठ पर मौजूद थे. मां का आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन कीटनाशक पिलाया गया. वहीं मृतका के भाई हरिओम जंघेला ने भी दावा किया कि उनकी बहन ने अपने शरीर पर मेहंदी से लिखकर यह बताने की कोशिश की कि वह किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और उसके साथ क्या हुआ.

वीडियोग्राफी होगी अहम साक्ष्य, पुलिस करेगी विस्तृत जांच

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और उसकी 10 वर्षीय बेटी है. घटना के बाद महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि उसके मरणासन्न बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) दर्ज नहीं किए जा सके. अब पुलिस मृतका के शरीर पर लिखे संदेशों की विस्तृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करा रही है, ताकि उन्हें तकनीकी साक्ष्य के रूप में रखा जा सके.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

‘BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा’, अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button