मध्य प्रदेश

‘जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे…’ , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ ​​नाना पटवारी से इस सप्ताह दूसरी बार इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ की. ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने जांच टीम को बताया था कि वह नाना पटवारी और एक अन्य व्यक्ति को ड्रग पहुंचाने जा रहे थे. वहीं, नाना पटवारी के भाई ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

नाना पटवारी ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें बिना कारण बताए हिरासत में लिया है, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनके संबंधों के कारण उन्हें निशाना बनाया गया था. उन्होंने कहा है कि “मुझे यह नहीं बताया गया कि पुलिस ने मुझे क्यों हिरासत में लिया.

केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

पहले नशा करता था, अब छोड़ दिया- नाना पटवारी

नाना पटवारी ने कहा कि मैं अपनी गाड़ी की सर्विस रोनी उर्फ ​​संजय के गैरेज से करवाता हूँ, और इरफान गोलू की पटाखों की दुकान है; मुझसे कोई पूछताछ नहीं की गई; पुलिसकर्मी मुझे दिन भर बिना कुछ पूछे इधर-उधर घुमाते रहे. नाना पटवारी ने यह भी बताया कि तीन-चार साल पहले मैं नशा करता था, लेकिन उसके बाद मैंने सब कुछ छोड़ दिया.

‘जीतू पटवारी का भाई हूं, इसलिए बनाया निशाना’

घटना के बारे में बताते हुए नाना पटवारी ने कहा कि, उन्होंने (पुलिस) मुझे रात करीब 9:30 या 10:00 बजे सनशाइन गेट/बिजलपुर चौराहे के पास से उठाया. मुझे गाड़ी में बिठाया और पूरे शहर में इधर-उधर घुमाया. मैं उनसे बार-बार पूछता रहा कि मामला क्या है, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. नाना पटवारी ने दावा किया कि मेरी एकमात्र ‘गलती’ यह है कि मैं जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे निशाना बनाया गया. 

नाना पटवारी ने यह भी कहा कि है कि, “पुलिस अधिकारियों ने मुझसे कहा कि मैं इंदौर न छोड़ूँ और वे मुझे किसी भी समय पूछताछ के लिए वापस बुला सकते हैं… मैं आज इन आरोपों का खंडन करना चाहता हूँ. मैं तीन-चार साल पहले नशा करता था, लेकिन वह एक गलती थी. तब से, पिछले दो-तीन सालों से, मैंने ऐसी चीजों को हाथ नहीं लगाया है; मैं शराब भी नहीं पीता.” 

पुलिस ने ड्रग तस्करी मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

यह मामला गुरुवार को इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान से जुड़ा है. पुलिस ने इरफान खान उर्फ ​​गोलू चंदौरी और संजय कौशल उर्फ ​​रॉनी भाई को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर और एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नाना पटवारी पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

वहीं, इंदौर के पुलिस उपायुक्त (जोन-1) नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आरोपियों ने बताया कि वे नाना पटवारी और मानव गंगवानी को ये पदार्थ पहुंचाने जा रहे थे. हमने उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, सबूत जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल, हमने उन्हें (नाना पटवारी और मानव गंगवानी को) उनके वकील को सौंप दिया है. जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा. हम इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button