मध्य प्रदेश

किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी


हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. भारी वर्षा के चलते जिले के नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं, जबकि कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं.

सबसे चिंताजनक स्थिति सांगला घाटी में बनी हुई है, जहां सांगला के निकट स्थित मुख्य बैली ब्रिज के नीचे भूस्खलन होने से पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है. प्रशासन ने आशंका जताई है कि यदि पुल को कोई नुकसान पहुंचता है तो सांगला घाटी का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट सकता है. इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील

भारी बारिश के कारण क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों, खड्डों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें. अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है.

उधर, राहत एवं बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मशीनरी तथा संसाधन तैयार रखे गए हैं. मौसम विभाग ने भी आगामी घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button