मध्य प्रदेश

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम


मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी के इस फैसले का विरोध हो रहा है. मिश्रा के समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया. पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया. दतिया बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने इस फैसले को एकतरफा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि नरोत्तम मिश्रा रात में ही दिल्ली जा सकते हैं. कई समर्थक शनिवर (11 जुलाई) को दिल्ली कूच कर सकते हैं.

दतिया बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा, ”मैं रघुवीर सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, दतिया अपने समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करने के बाद कहना चाहता हूं कि पार्टी द्वारा दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में लिया गया निर्णय एकतरफा है. यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए लिया गया है.”

24 घंटे के अंदर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की मांग

उन्होंने आगे कहा, ”मैं अपने समस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बडौनी पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया, बड़ौनी के समस्त पार्षदगण तथा दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित सामूहिक रूप से दायित्वों से इस्तीफा देते हैं. पार्टी चौबीस घंटे में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाती है तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे. पूरी ताकत से विरोध करेंगे.”

आशुतोष तिवारी को बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी ने शुक्रवार (10 जुलाई) को आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया. नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलने की उम्मीद थी और उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था. ऐसे में बीजेपी का यह फैसला उनके लिए झटका माना जा रहा है.

दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे के निवासी तिवारी लंबे समय से प्रदेश बीजेपी संगठन में सक्रिय हैं. उम्मीदवार घोषित होने के बाद तिवारी ने प्रदेश बीजेपी दफ्तर के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “नरोत्तम मिश्रा बहुत वरिष्ठ नेता हैं और मेरे अभिभावक समान हैं.”

Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button