खबर

ACB Action: पट्टा जारी करने के लिए मांगा था घूस, RIICO का यूनिट हेड 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार | Rajasthan ACB Arrested Ajmer RIICO Unit Head for Taking Bribe on Lease Dead in Beawar


राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने अजमेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी ने राजस्थान औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) के रीजनल कार्यालय के यूनिट हेड अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रीको हेड के खिलाफ एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, RIICO डेह ने पट्टा जारी करने के लिए परिवादी से मोटी रकम की मांग की थी. 

रिश्वत की मांग की एसीबी से कर दी शिकायत

ACB ने बताया कि आरोपी यूनिट हेड अंजय विश्वकर्मा ने एक परिवादी से ब्यावर में पट्टा जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी. परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था. इसलिए उसने मामले की शिकायत जयपुर एसीबी से कर दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

घूसखोर अधिकारी के हौसले इतने बुलंद थे कि वह अपने सरकारी दफ्तर में ही घूस की डील कर रहा था. आरोपी अंजय विश्वकर्मा अजमेर के वैशाली नगर स्थित रीको के रीजनल ऑफिस में परिवादी से जैसे ही 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि ले रहे थे, वैसे ही पहले से तैयार बैठी जयपुर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया. टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है.

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी के ठिकानों की तलाशी

दफ्तर के भीतर यूनिट हेड की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूरे रीको कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही, आरोपी के ठिकानों और अन्य दस्तावेजों को खंगालने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढे़ं-

24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में इस्‍तीफा देकर चर्चा में आए DCP

IPS जो पहली पोस्‍ट‍िंग से ही रहे व‍िवादों में, आईपीएस पत्‍नी से तलाक के बाद दूसरी शादी; अब साले के गंभीर आरोप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button