खबर

झमाझम बारिश में रेडियो पर जरुर बजता था ये गाना, ऋषि कपूर को मिली थी रिश्वत, आपकी मॉनसून प्लेलिस्ट में होगा शामिल | lata mangeshkar manna dey Pyar Hua Ikrar Hua most loved monsoon song in monsoon playlist Nargis gave bribe to Raj Kapoor son rishi kapoor


नई दिल्ली:

बारिश की पहली फुहार पड़ते ही जैसे मौसम का मिजाज बदल जाता है, वैसे ही दिल भी पुराने दिनों की सैर पर निकल पड़ता है. खिड़की पर गिरती बूंदें, चाय की गर्म चुस्की और हवा में घुली इश्क-मोहब्बत की यादें… बस इतना काफी है किसी पुराने बॉलीवुड गाने को फिर से गुनगुनाने के लिए. कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सिर्फ सुने नहीं जाते, बल्कि हर बारिश के साथ दोबारा जीए जाते हैं. बारिश का ये एक ऐसा गाना है जो चलते फिरते आपको रेडियो पर भी सुनने को मिल जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर मॉनसून में लोगों की जुबान पर लौट आने वाले ऐसे ही एक मशहूर गाने की शूटिंग के पीछे एक बेहद प्यारा और मजेदार किस्सा छिपा है. सेट पर एक नन्हा बच्चा बारिश में भीगते-भीगते रो पड़ा था और उसे चुप कराने के लिए बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस को चॉकलेट का लालच देना पड़ा था.

कौन सा है वो बारिश वाला गाना

ये गाना है ‘प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल.’ राज कपूर और नरगिस पर फिल्माया गया ये गीत हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रेन सॉन्ग्स में गिना जाता है. बारिश का मौसम आते ही रेडियो, टीवी और लोगों की प्लेलिस्ट में ये गाना फिर से बजने लगता है. इसकी धुन और स्क्रीन पर दिखाया गया रोमांस आज भी लोगों को पुराने दौर की खूबसूरत यादों में ले जाता है.

ये भी पढ़ें- गुरु दत्त का वो क्लासिक गाना, पत्नी गीता दत्त ने दी थी आवाज, 50s के सॉन्ग के आज रिमिक्स वर्जन के हैं चर्चे

गाने में दिखे थे राज कपूर के तीनों बच्चे

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस यादगार गाने में राज कपूर के तीनों बच्चे भी नजर आए थे. इनमें रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और रीमा कपूर शामिल थे. उस समय तीनों काफी छोटे थे. बारिश में चलते ये छोटे-छोटे चेहरे गाने को और भी खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की नजर कभी इन पर गई ही नहीं.

जब बारिश में भीगकर रोने लगे थे ऋषि कपूर

Latest and Breaking News on NDTV

इस गाने की शूटिंग के दौरान लगातार बारिश में भीगना छोटे ऋषि कपूर के लिए आसान नहीं था. वो बार-बार रोने लगते थे और शूटिंग रोकनी पड़ती थी. पूरी यूनिट उन्हें मनाने में लगी रहती, लेकिन बारिश में दोबारा आते ही वो फिर रो पड़ते थे.

नरगिस ने दी थी चॉकलेट वाली ‘रिश्वत’

आखिरकार नरगिस छोटे ऋषि कपूर को प्यार से कमरे के अंदर ले गईं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर तुम पूरे शूट के दौरान एक बार भी नहीं रोए, तो मैं तुम्हें चॉकलेट दूंगी. बस फिर क्या था. चॉकलेट की बात सुनते ही ऋषि कपूर मान गए और बिना रोए पूरा सीन शूट कर लिया. यही छोटा सा किस्सा आज भी इस गाने की सबसे प्यारी यादों में शामिल है. शायद यही वजह है कि जब भी बारिश की बूंदें गिरती हैं, ये गीत सिर्फ कानों में नहीं, बल्कि सीधे दिल में उतर जाता है.

ये भी पढ़ें- 54 साल पुराना गाना, RD बर्मन का म्यूजिक, ट्रॉली हादसे में बाल-बाल बचे हीरो, फिर हेमा मालिनी संग शुरू हुई हरिहर जेठालाल जरीवाला की प्रेम कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button