

बुलंदशहर में मस्जिद के बीच मस्जिद की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत.
NDTV
बुलंदशहर:
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बारिश के बीच एक मस्जिद की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा इलाके में हुई. जहां बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई. खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, ‘थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी. इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी. 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है.’
इस हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है.
#WATCH | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई।
खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, “थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी। इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की… pic.twitter.com/cvevHvbRmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2026
खबर अपडेट की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





