खबर

“50 रुपया दो वरना छीन लेंगे नागरिकता, हमको चाहिए खर्चा पानी”, SIR फॉर्म के नाम पर वसूली का आरोप | Jharkhand Allegations extortion Name SIR forms stir caused by viral video BLO 



Jharkhand BLO Viral Video: झारखंड के गढ़वा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान वसूली का मामला चर्चा का विषय बन गया है. रंका प्रखंड के खपरो पंचायत स्थित गोरयाबांध टोला की एक बीएलओ जमीला बीबी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एसआईआर फॉर्म देने, भरवाने और जमा कराने के नाम पर लोगों से 50 से 100 रुपये तक मांगे जा रहे हैं. आरोप है कि पैसे को सीधे शुल्क न बताकर “खर्चा-पानी” के नाम पर लिया जा रहा है.

ग्रामीणों ने लगाए पैसे मांगने के आरोप

मामले की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय स्तर पर पड़ताल की गई तो कई ग्रामीणों ने बीएलओ पर पैसे मांगने के आरोप लगाए. कुछ लोगों का कहना है कि उनसे फॉर्म भरने और जमा कराने के बदले रकम देने को कहा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस वजह से कई लोग फॉर्म भरने के बावजूद उसे जमा कराने से हिचक रहे हैं. उनका कहना है कि सरकारी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की जानी चाहिए.

बीएलओ के घर पर लगी लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों के अनुसार एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बीएलओ के घर पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि फॉर्म जमा कराने और अन्य प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है. इस बीच वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है.

बीएलओ ने आरोपों को बताया साजिश

दूसरी ओर बीएलओ जमीला बीबी ने सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्होंने अब तक करीब 170 फॉर्म भरवाए हैं और लोग चाहें तो लाभार्थियों से बात करके इसकी पुष्टि कर सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खेत से गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइपलाइन में सेंधमारी, तेल चोरी के लिए बिछाई 40 फीट पाइप







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button