मनोरंजन

14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान


करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ चर्चा में आ गई है. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म का जिक्र किया. जकार्ता में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘कुछ कुछ होता है’ गाने की तारीफ की और इसे ‘भारत का गाना’ कहा. करण जौहर भी फिल्म की तारीफ सुनकर बहुत खुश हुए. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

‘कुछ कुछ होता है’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे. वहीं काजोल और रानी मुखर्जी फीमेल लीड में थीं. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 14 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 234.86 परसेंट का प्रॉफिट कमाया था. फिल्म ने 87 लाख से ओपनिंग की थी. वहीं ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने फर्स्ट वीक में 5.64 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म 10 हफ्तों तक थिएटर में लगी.

ये भी पढ़ें- शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?

फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46.88 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 91.09 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

फिल्म में सलमान खान का कैमियो

इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो रोल प्ले किया था. सलमान खान को भी उनके कैमियो के लिए काफी पसंद किया गया था. फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक सभी कुछ चर्चा में रही. फिल्म में शाहरुख खान को पहले रानी मुखर्जी और फिर काजोल के साथ रोमांस करते हुए देखा गया. फिल्म में शाहरुख और काजोल एक बच्ची के पेरेंट भी बने.

ये भी पढ़ें- 450 करोड़ के बजट में बनी है शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट

फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. ये करण जौहर की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. यश जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 57 मिनट था. फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button