मनोरंजन

‘मिनी स्कर्ट पहनी थी…’, अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का


एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर कलाकार अर्चना पूरन सिंह को एक बार अभिषेक बच्चन ने पानी में धक्का दे दिया था. इस मजेदार किस्से का जिक्र अभिषेक बच्चन ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आइए जानते हैं आखिर उस दिन क्या हुआ था और इस पर अमिताभ बच्चन व अर्चना पूरन सिंह का क्या रिएक्शन था.

दरअसल, अर्चना ने आइकॉनिक मूवी ‘अग्निपथ’ में अभिषेक के पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर किया था. जब बिग बी को इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड मिला, तो बच्चन परिवार ने जीत का जश्न मनाने के लिए एक होटल में बड़ी पार्टी रखी, लेकिन पार्टी के दौरान, स्विट्जरलैंड से लौटे युवा अभिषेक ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके माता-पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई और अर्चना भी नाराज हो गईं.

ये भी पढे़ं: दूसरी बार पिता बने ‘इंडियन आइडल 12’ के सिंगर मोहम्मद दानिश, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो

अभिषेक ने सुनाया मजेदार किस्सा

इसी को लेकर एक्टर अभिषेक बच्चन ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस मजेदार घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘सब लोग कराओके गा रहे थे और मजा कर रहे थे. वहां एक स्विमिंग पूल भी था. मैं बच्चा था और शरारती भी. शायद मैं 13-14 वर्ष का रहा होऊंगा. तब मैंने अर्चना पूरन सिंह को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया.’

उस घटना को याद करते हुए अर्चना ने कहा, ‘मैंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी. उन्होंने मुझे पीछे से स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया.’ अपनी मेहमान के साथ हुई इस घटना पर बुरा महसूस करते हुए, अमिताभ और जया बच्चन ने अर्चना को सूखे कपड़े ऑफर किए.

बिग बी ने कहा, ‘ऊपर मेरे कुर्ते और पजामे रखे हैं. तो, अगर आप चाहें तो…’ लेकिन, मैंने मना कर दिया और कहा, ‘मैं कुर्ता-पजामा पहनकर पार्टी में शामिल नहीं रहूंगी और वो भी अमित जी के साइज का.’

ये भी पढे़ं: Rohit Shetty 20 करोड़ की धमकी मामला: पाकिस्तान लिंक वाले VPN से भेजा गया था वॉयस मैसेज, शुभम लोनकर की आवाज कराई जा रही मैच

‘अग्निपथ’ बनी थी यादगार फिल्म

बता दें कि मुकुल आनंद के डायरेक्शन  में बनी ‘अग्निपथ’ को यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. ये फिल्म विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ का किरदार) की कहानी है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिस्सा बनकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के मिशन पर निकलता है.

दिलचस्प बात ये कि इस फिल्म का टाइटल मशहूर कवि और बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन की इसी नाम की कविता ‘अग्निपथ’ से लिया गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button