खबर

हरदा: दो दिन से लापता बालक का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका, एक युवक हिरासत में | Harda: Body of boy missing for two days found in river murder suspected one youth in custody


हरदा: दो दिन से लापता बालक का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका, एक युवक हिरासत में

सर्चिंग के बाद शव की बरामदगी

मध्य प्रदेश के हरदा (Harda) जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दो दिन से लापता 12 साल के बच्चे का शव अजनाल नदी के बैकवॉटर में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

बकरी चराने गया था

दरअसल, हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदना निवासी विशाल ठाकुर (12 वर्ष) बुधवार से लापता था. वह गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गया था, लेकिन शाम को बकरियां लौट आईं और विशाल घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को करीब 50 किलोमीटर तक सर्चिंग अभियान चलाया. शुक्रवार सुबह ग्राम लोटिया और करणपुरा के बीच अजनाल नदी के बैकवॉटर में विशाल का शव तैरता हुआ मिला. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

एक युवक पर मारपीट करने का आरोप

ग्रामीण बच्चों ने पुलिस को बताया कि गांव का एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक (25 वर्ष) विशाल के साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान युवक अलग-अलग बयान दे रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. मौत का कारण और हत्या या अन्य किसी घटना की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

हरदा एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि 1 जुलाई को एक बच्चा लापता हो गया था. तीन दिन बाद नर्मदा नदी के बैकवॉटर के पास उसकी लाश मिली. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

ये भी पढ़ें: ये है मध्य प्रदेश का सबसे छोटा गांव, जिनकी खूबसूरती जन्नत से कम नहीं… विदेशी भी हैं इसके दीवाने




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button