खबर

कल का मौसम: पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा मॉनसून, अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा वेदर? यहां जानें | Tomorrow Weather Monsoon reaches Delhi with a five-day delay next 3-4 days weather


नई दिल्ली:

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार पांच दिन की देरी से दो जुलाई को दिल्ली पहुंचा है.  लेकिन मॉनसून की स्थिति कमज़ोर रहने की वजह से पिछले 2 दिनों से दिल्लीवासियों को मॉनसून की तेज़ बारिश का इंतज़ार है. भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 01 जून से 03 जुलाई के बीच दिल्ली में औसत से 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 01 जून से 03 जुलाई के बीच दिल्ली में औसतन 75.1 mm बारिश रिकॉर्ड की जाती है, लेकिन इस साल इन 33 दिनों के दौरान दिल्ली में सिर्फ 38.2 mm बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, इस साल पूरे उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश में कमी रिकॉर्ड की गयी है.

मौसम भवन की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 01 जून से 03 जुलाई के बीच देश में औसत से 31% कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. आमतौर पर 01 जून से 03 जुलाई के बीच देश में औसतन 189 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जाती है, लेकिन इस साल अब तक इस समय अवधी में सिर्फ 131 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है.

सबसे ज़्यादा deficiency पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत में देखी गयी है, जहां 01 जून से 03 जुलाई के बीच औसत से 41% कम बारिश दर्ज़ की गयी है. दूसरी सबसे ज़्यादा बारिश की कमी सेंट्रल इंडिया क्षेत्र में दर्ज़ की गयी है. इस क्षेत्र में 01 जून से 03 जुलाई के बीच औसत से 30% कम बारिश दर्ज़ की गयी है.  इस दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत में भारत में बारिश की कमी 21% तक रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि दो दिन बाद दिल्ली और आसपास के राज्यों में मॉनसून की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. भारत मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 6-8 जुलाई के दौरान काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. उम्मीद है कि इससे दिल्ली में मॉनसून की बारिश में कमी की कुछ भरपाई हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मॉनसून आया पर क्यों रूठे हैं बदरा, नहीं हो रही भारी बारिश, IMD ने बताईं 3 बड़ी वजहें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button