खबर

Swapna Shastra: धन हानि से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, अगर सपने में दिखें ये चीजें तो हो जाएं सावधान | swapna shastra dreams that indicate money loss and financial trouble signs



स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत माना गया है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय का कहना है कि अगर सपने में कुछ खास चीजें दिखाई दें, तो वे आने वाली आर्थिक परेशानी या धन हानि की ओर इशारा कर सकती हैं. ऐसे संकेतों को समय रहते समझकर व्यक्ति आर्थिक मामलों में सावधानी बरत सकता है.

बिखरे हुए पैसे या सिक्के दिखने का क्या है संकेत

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, अगर सपने में इधर-उधर बिखरे हुए नोट या सिक्के दिखाई दें, तो इसे अनावश्यक खर्च बढ़ने का संकेत माना जाता है. यह सपना पैसों का सही इस्तेमाल करने की सलाह भी देता है. इसके साथ ही सपने में अपनी तिजोरी, अलमारी या पर्स खाली दिखाई देना भविष्य में आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है. ऐसे समय में खर्चों पर नियंत्रण रखने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी गई है.

सोना या गहने खो जाना का भी है अपना संकेत

कौशल पांडेय के अनुसार, यदि सपने में सोना या आभूषण खो जाएं, तो स्वप्न शास्त्र इसे धन या कीमती चीजों के नुकसान का संकेत मानता है. ऐसे में आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर माना जाता है.

धुंधला या अंधेरा रास्ता दिखने का जानें मतलब

उन्होंने बताया कि सपने में धुंधला या अंधेरे से भरा रास्ता दिखाई देना इस बात का संकेत माना जाता है कि आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए.

पानी या धन का बह जाने का क्या है मतलब

अगर सपने में पानी लगातार बहता दिखाई दे या धन हाथ से निकलता महसूस हो, तो इसे अचानक बढ़ने वाले खर्च या पैसों की हानि का संकेत माना जाता है. हालांकि, ये मान्यताएं स्वप्न शास्त्र पर आधारित हैं और इन्हें धार्मिक विश्वास के रूप में ही देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं… अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा ‘गर्व’, तो किसी ने पूछा, ‘सेलिब्रेट क्यों करें’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button