खबर

सवारी ने दिए 50 रुपये ज्यादा, ऑटो ड्राइवर ने जो किया… VIDEO देख लोग बोले- ‘यही है असली इंसानियत’ | nagpur auto driver extra 50 rupees helped strangers viral video



कहते हैं कि किसी इंसान की असली दौलत उसकी जेब में नहीं, बल्कि उसके दिल में होती है. नागपुर के एक साधारण ऑटो ड्राइवर ने सिर्फ 50 रुपये से यह बात सच साबित कर दी. सवारी से गलती से मिले अतिरिक्त पैसे उसने अपने पास नहीं रखे, बल्कि रास्ते में मिले जरूरतमंद बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. इंसानियत, दया और अपनापन दिखाता यह छोटा-सा कदम अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल छू रहा है. लोग कह रहे हैं कि दुनिया आज भी ऐसे नेकदिल लोगों की वजह से खूबसूरत है.

गलती से मिले 50 रुपये ने बदल दिया किसी का दिन

नागपुर के ऑटो चालक राजेंद्र तेमरे, जिन्हें लोग प्यार से ‘राजू बाबा’ कहते हैं. उन्होंने इस पूरे पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. बता दें कि एक सवारी ने किराया देने के दौरान उन्हें गलती से 50 रुपये ज्यादा दे गई. इसके बाद उन्होंने तय किया कि यह पैसा किसी जरूरतमंद के काम आएगा. साथ ही रास्ते में उन्हें एक बुजुर्ग महिला पैदल जाती दिखीं. उन्होंने ऑटो रोका, महिला को मुफ्त में बैठाया और मंजिल पर पहुंचने से पहले 10 रुपये भी देते हुए कहा कि यह उन्हें मिले अतिरिक्त पैसों का हिस्सा है.

फिर बुजुर्ग व्यक्ति की भी की मदद

कुछ दूर आगे एक बुजुर्ग व्यक्ति तेज धूप में पैदल चलते मिले. राजू बाबा ने उन्हें पानी की बोतल दी और 10 रुपये भी थमा दिए. इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले कि अभी 30 रुपये और बचे हैं, जिन्हें भी किसी जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे.

वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद लोग ऑटो चालक की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऊपर वाला हमें देकर देखता है कि हम दुआएं बांटते हैं या नहीं.” दूसरे ने लिखा, “सलाम है आपके बड़े दिल को.” वहीं कई लोगों ने इसे इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग ले रहे फायरफाइटर ने किया शानदार अंदाज में शादी का प्रपोजल, देखिए फोटोज

यह भी पढ़ें: 5 साल तक जिस कंपनी के लिए दिन-रात काम किया, उसी ने एक मीटिंग में कर दिया बाहर, लड़की का रिएक्शन देख भावुक हुए लोग






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button