मध्य प्रदेश

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब


मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. क्या इस सीट से बीजेपी की तरफ से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा उम्मीदवार होंगे, ये सवाल जब कैलाश विजयवर्गीय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी. उन्होंने मीडिया से कहा कि जो भी उम्मीदवार आएगा आपको जरूर बताया जाएगा. उपचुनाव की घोषणा पर विजयवर्गीय ने कहा कि ये काम चुनाव आयोग का है. चुनाव आयोग ने घोषणा की है और निश्चित रूप से बीजेपी वहां पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी और हम जीतेंगे. कांग्रेस के ऐतराज जताने पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्य पालिका और चुनाव तक पर उन्होंने आपत्ति जताई है. समयसीमा के अंदर निर्वाचन आयोग को चुनाव कराना जरूरी होता है. कोई भी विधानसभा या लोकसभा सीट बहुत लंबे समय तक जन प्रतिनिधि के बिना नहीं छोड़ी जा सकती. इसलिए चुनाव आयोग के निर्णय का हम स्वागत करते हैं और भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी.

सीएम को चिट्ठी पर कहा- चैप्टर क्लोज

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “ये चैप्टर क्लोज हो गया है. कुछ और सवाल हैं तो पूछिए.” इंदौर में की बैठक कल रात को अचानक रद्द किए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “बैठक रखने वाले और बैठक निरस्त करने वालों से पूछिए.”

मुख्यमंत्री के जमीन के मामले पर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने मीडिया से कहा, “मुख्यमंत्री तो आपसे मिलते ही रहते हैं.” 

कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ पर क्या बोले?

कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ पर उन्होंने कहा, “प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) को डराने, धमकाने और मुंह बंद करने का एक प्रयास कर रही है. मेरा ख्याल है कि इनके नेता भी किया था. इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था. इनके परिणाम कांग्रेस के लिए कभी अच्छे नहीं रहे हैं और अच्छे नहीं रहेंगे.”

पिछले चुनाव में दतिया से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. भारती को आर्थिक अनियमितता से जुड़े एक मामले में अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट खाली घोषित कर दी थी. कांग्रेस नेता ने इस फैसले को न्यायालय में चुनौती दी है. हालांकि, उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है.

‘BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह’, पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button