मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश


Box office Clashes: 2026 के 6 महीने बीत चुके हैं और आने वाले 6 महीने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार होने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस पर आज के समय में फिल्मों का टकराव आम बात है. वहीं, आने वाले 6 महीनों में भी फिल्मों का महा-क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक इन 5 महीनों में 5 बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर केवल आंधी नहीं बल्कि बवंडर उठने वाला है. चलिए बताते हैं उन क्लैश के बारे में.

आवारापन 2 वर्सेज बंटवारा 1947

2026 के आने वाले 6 महीनों में पहला बड़ा क्लैश स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर होगा, जब सिनेमाघरों में रोमांटिक और एक्शन फिल्म को रिलीज किया जाएगा. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की देशभक्ति एक्शन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज किया जाएगा. दोनों ही स्टार्स की अपनी फैन फॉलोइंग है और ऐसे में स्वतंत्रता दिवस 2026 के वीकेंड पर दोनों फिल्में आ रही हैं और इसे बड़ा क्लैश माना जा रहा है.

Batwara 1947 (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर उड़ेंगे सबके परखच्चे, 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी यश की ‘टॉक्सिक’?

टॉक्सिक वर्सेज ईठा वर्सेज विवान

इसके साथ ही सिनेमाघरों में अगस्त में दूसरा क्लैश महीने के आखिरी में देखने के लिए मिलने वाला है. 26 अगस्त को यश की मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज किया जाएगा. वहीं, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ और हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘विवान’ को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. तीनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिलने वाला है. 

Toxic (2026) - Photos - IMDb

सरदार 2 वर्सेज डेमोंटे कॉलोनी 2

वहीं, सितंबर में तमिल सिनेमा की फिल्म भी सिनेमाघरों में आ रही है. एक्टर कार्थि की फिल्म ‘सरदार 2’ रिलीज होगी, जो कि स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सरदार’ का सीक्वल है. इसका निर्देशन पीएस मितरन ने किया है. इसके साथ ही तमिल की हॉरर फ्रेंचाइजी ‘डेमोंट कॉलोनी’ का तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा. दोनों ही फिल्में 10 और 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: जून में रिलीज इन 4 फिल्मों ने किया प्रिडिक्शन से ज्यादा कलेक्शन, 350 करोड़ कमाकर ‘पेद्दी’ रह गई पीछे

एवेंजर्स: डूम्सडे वर्सेज ड्यून पार्ट थ्री

वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को ग्लोबली बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि ‘एवेंजर्स’ की फ्रेंचाइजी इंडिया की बड़ी हिट फ्रेंचाइजी है. इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ को भी रिलीज किया जाएगा, जो कि एक साई-फाई सागा फिल्म है. 

किंग वर्सेज शक्ति शालिनी

इसके साथ ही इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और अनीत पड्डा की हॉरर फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. दोनों ही फिल्मों को क्रिसमस 2026 के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. शाहरुख खान ‘किंग’ के जरिए 3 साल बाद पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. वहीं, अनीत पड्डा की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर भी काफी बज है. हालांकि सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो माना जा रहा है कि इस फिल्म को ‘किंग’ की वजह से पोस्टपोन किया जा सकता है. लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

King (2026) - IMDb



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button