खबर

Ground Report:12 जिलों में तबाही, गांवों का संपर्क टूटा… जानें अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब कैसे हैं हालात | arunachal Pradesh cloud burst connectivity issue know current situation ground report


पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश और 28 जून को बादल फटने से लगभग 12 जिलों में तबाही का आलम है. एनडीटीवी की टीम ने ग्राउंड पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया कि अब हालात कैसे हैं वहां जाकर पता चला कि. ईसियांग जिले को लेपा रादा जिले से जोड़ने वाला बड़ा ब्रिज भी पूरी तरह से टूट गया है. इस वजह से बहुत सारे जिले एक दूसरे से कट गए हैं. कनेक्टिविटी की बड़ी परेशानी पैदा हो गई है. पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश अब थम गई है और थोड़ी धूप निकली है. इस बीच धीरे-धीरे से रेस्टोरेशन का काम भी शुरू हो रहा है. 

ब्रिज के ऊपर बह रहा था बारिश का पानी

 कोरंग बोशरी के रहने वाले ताई रिगू से जब पूछा गया कि ये ब्रिज कब से टूटा है. यहां कैसी बारिश हुई और पानी कैसे आया. इस पर उन्होंने कहा कि सुबह से बादल फटा और लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से पानी दौलॉन्ग यानी कि ब्रिज के ऊपर से बहने लगा. जब कि ये ब्रिज बहुत ही ऊंचाई पर है. नदी से पानी ऊपर ब्रिज तक आ गया.  जिसकी वजह से नुकसान हुआ है, अभी आगे का रास्ता बंद है. जिसकी वजह से कई जिले यहां से कट गए हैं.

पानी के बहाव में पेड़ तक बह गए

बादल जब फटा तो पूरा रास्ता पानी- पानी हो गया था. गांव के लोगों का कहना है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि 28 जून को बादल फटने के बाद पानी के बहाव ने ब्रिज को तोड़ दिया. पानी केा बहाव इतना तेज था कि वह ऊपरी इलाकों के पेड़ों तक को उखाड़कर बहा ले गया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी कितना ऊपर से बह रहा होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

कट गया 12 गांवों का संपर्क 

ब्रिज के ऊपर से पानी बहने की वजह से ये इलाका पूरी तरह कट चुका है. अब रेस्टोरेशन का काम चल रहा है. आगे के गांव भी पूरी तरह कट चुके हैं. ये कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं है, अरुणाचल प्रदेश में ऐसे बहुत सारे गाँव हैं, करीब 12 जिले प्रभावित हुए हैं. ऐसा मंजर यहां के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा.

ये भी पढ़ें-कहीं बहे पुल तो कहीं फंसे लोग… अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टhttps://ndtv.in/india/devastation-caused-by-cloudburst-in-arunachal-pradesh-imd-issues-alert-11699129




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button