खबर

मुंबई के आलीशान होटल में देह व्यापार का धंधा, 2 हीरोइन भी पकड़ी गईं, रैकेट में दलाल गिरफ्तार | mumbai police busted prostitution racket rescued two bollywood and marathi actresses



मुंबई:

मुंबई पुलिस ने गिरगांव इलाके में एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट पकड़ा है. एक आलीशान होटल से यह पूरा रैकेट संचालित किया जा रहा था. बड़ी बात यह है कि पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए यहां से दो अभिनेत्रियों को भी मुक्त कराया है. जबकि मौके से एक एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की तरफ से यह कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था. पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो तैयारी के साथ यहां छापेमार कार्रवाई की गई थी. इस रैकेट में कई बड़े लोगों के शामिल होने की आशंका है. 

मराठी और बंगाली फिल्म अभिनेत्रियां रेस्क्यू

मुंबई पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. दोनों अभिनेत्रियां मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं. जिन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. मुक्त कराई गई अभिनेत्रियों में से एक मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है, जिसने कई मराठी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. वहीं दूसरी अभिनेत्री ने बंगाली और हिंदी फिल्मों में छोटी और कैमियो भूमिकाएं की हैं. पुलिस ने इस रैकेट को चलाने वाले जिस एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, वह असल में कई हस्तियों के लिए काम करने वाला एक मेकअप आर्टिस्ट है. ऐसे में उसने अभिनेत्रियों को भी इस रैकेट में फंसा रखा था. 

मुंबई पुलिस ने भेजा फर्जी ग्राहक 

मुंबई पुलिस को इस रैकेट की गुप्त सूचना मिली थी. बेईमानी और अवैध गतिविधियों की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा. जब उसने सौदा होने की पुष्टि कर दी और पुलिस को मैसेज भेजा. जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर महिलाओं को छुड़ा लिया. पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था और इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी. सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने रेस्क्यू की गई दोनों अभिनेत्रियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी है.

बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस आर्थिक लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रही है. इसके साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और होटल प्रबंधन की संभावित संलिप्तता की भी कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है. क्योंकि यह हाई प्रोफाइल रैकेट माना जा रहा है. जिसमें कुछ बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. 

इनपुट:रुत्तिक गणकवार

ये भी पढ़ेंः El Nino Effect: मुंबई की प्यास बुझाने वाली सूख रही झीलें, संकट के बीच 7 फीसदी बचा जलभंडार; अब सिर्फ बारिश से उम्मीद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button