
भोपाल में त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास और रिटायर्ड जिला जल गिरीबाला सिंह के घर रविवार (28 जून) की देर रात चोर घुस गए. इस घटना से हड़कंप मच गया. दरअसल, गिरिबाला सिंह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या क्राइम सीन पर चोरी हुई है?
रविवार की देर रात गिरिबाला के कटारा हिल्स स्थित घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों के घुसने की खबर है. यहीं त्विषा शर्मा की मौत हुई थी. ऐसे में यह क्राइम सीन पुलिस के अंडर है. इलाके में गश्त कर रहे चार्ली वाहन का सायरन सुनकर चोर भाग गए. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही वे वहां से फरार हो गए. पुलिस बल जांच के लिए गिरीबाला के घर पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- सरकार का दखल मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस के मुताबिक तीन नकाबपोश चोर रात में करीब 2.00 बजे गिरिबाला के घर के फर्स्ट फ्लोर पर बने गेट से अंदर घुसे थे. यह घर अभी जांच के दायरे में है. इस दौरान गिरिबाला का सिर्फ बड़ा बेटा घर पर मौजूद था. गिरिबाला और उनका छोटा बेटा समर्थ सिंह हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.
बता दें कि चोरों ने भागने से पहले सोने के गहने और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स चुरा लिए. पुलिस गश्त के दौरान एक वाहन में तैनात कर्मियों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों के पास पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी. बदमाशों ने इसका विरोध करते हुए वहां से फरार हो गए.
सामान से भरा थैला छोड़कर भागे चोर
पुलिस ने बताया कि चोर चांदी का कटोरा और डॉक्यूमेंट्स से भरा हुआ थैला वहीं पर छोड़कर भाग गए. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि चोरों ने गिरिबाला के घर से क्या क्या चुराया है. मामले में आगे की गहनता से जांच जारी है. इस घटना को लेकर अब क्राइम सीन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
