खबर

केतन मर्डर केस: FIR में हो रहे नए खुलासे, लोहागढ़ फोर्ट प्लान कैंसल होने के बाद बाली जाने की थी तैयारी | ketan agrawal murder case fir details siya goyal lohagad fort bali trip plan investigation love triangle



केतन अग्रवाल हत्याकांड में दर्ज FIR लगातार नए-नए राज खोल रही है. अब सामने आया है कि लोहागढ़ फोर्ट ट्रिप के रद्द होने के बाद सिया गोयल और केतन बाली जाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन हालात ऐसे बने कि एक प्लान कैंसल हुआ, दूसरा अधूरा रह गया और आखिरकार वही ट्रिप दोनों की जिंदगी का आखिरी मोड़ बन गई. FIR में दर्ज हर एक बात इस केस को और उलझा रही है.

FIR में सामने आई पूरी कहानी

केतन अग्रवाल के पिता द्वारा दर्ज FIR में बताया है कि सगाई के बाद कुछ समय से सिया गोयल का व्यवहार बदल गया था. वह बात-बात पर नाराज हो जाती थी और छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगी थी. परिवार को यह बदलाव असामान्य लग रहा था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि इसकी वजह इतनी गंभीर हो सकती है.

कैंसिल हुई ट्रिप से शुरू हुआ तनाव

FIR के मुताबिक, 4 जून को लोहागढ़ फोर्ट जाने का प्लान बनाकर भी नहीं जा पाने की वजह से सिया काफी नाराज थी. वह लगातार केतन पर इस ट्रिप के लिए दबाव बनाती रही. इसी बीच दोनों ने बाली जाने का भी प्लान बनाया था, लेकिन पासपोर्ट की समस्या के कारण वह ट्रिप भी रद्द करनी पड़ी. इन घटनाओं के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया.

जन्मदिन का बहाना और फोर्ट जाने की जिद

17 जून की रात सिया ने केतन को व्हाट्सएप कॉल किया और अपने आने वाले जन्मदिन का हवाला देकर उसे फोर्ट जाने के लिए मना लिया. जब परिवार ने इस ट्रिप के लिए मना किया, तो उसने खुद केतन की मां से बात कर उन्हें राजी कर लिया. इसके बाद 18 जून की सुबह दोनों लोहागढ़ किले के लिए निकल गए.

पहले बताया गया हादसा

फोर्ट पहुंचने के कुछ समय बाद सुबह करीब 10:45 बजे सिया ने केतन की मां को फोन कर बताया कि वह खाई में गिर गया है. स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और केतन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में इसे एक हादसा समझा गया.

कुछ दिन बाद जब केतन के परिजन उस जगह का मुआयना करने पहुंचे, तो उन्हें लगा कि वहां से किसी का यूं ही गिरना आसान नहीं है. इससे शक और गहरा हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि किसी धक्का देने की घटना हो सकती है.

फोन पर करती थी चेतन चौधरी का जिक्र

FIR में यह भी दावा किया गया है कि सिया गोयल का फोन अक्सर व्यस्त रहता था और वह चेतन चौधरी का जिक्र करती थी. परिवार को शक था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है. पुलिस को भी शक है कि इसी रिश्ते के कारण केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.

परिवार से 12 घंटे की पूछताछ

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सिया के माता-पिता और भाई से घंटों पूछताछ की है. परिवार ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें सिया के किसी और रिश्ते की जानकारी नहीं थी और उन्होंने उस पर शादी को लेकर कोई दबाव नहीं डाला था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अलग-अलग टीमों को इस केस की तह तक पहुंचने के लिए लगाया है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button