मनोरंजन

Cocktail 2 vs Welcome 3: ‘वेलकम 3’ के तूफान के बीच नहीं रुकी ‘कॉकटेल 2’, फ्राइडे भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा


Cocktail 2 vs Welcome 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. फिल्म थिएटर में आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर रही है. वहीं, पहले से मौजूद ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर इसका खास असर नहीं पड़ा. दूसरे शुक्रवार को भी बेहतरीन कलेक्शन किया. चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों के फ्राइडे कलेक्शन के बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का पहले दिन का कलेक्शन

अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– जबकि अब फिल्म ने पहले दिन रात 10.30 बजे तक 15 करोड़ का बिजनेस किया है. 
– इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.75 (नेट) करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई

वहीं, अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज का फर्क ‘कॉकटेल 2’ को नहीं पड़ा. फिल्म की दूसरे शुक्रवार को भी कमाई जारी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– अब फिल्म ने 8वें दिन यानी की दूसरे शुक्रवार को रात 10.30 बजे तक 4.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 74.75 करोड़ पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम 3’ की OTT डील पक्की, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ऑनलाइन

‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स ने चली थी तगड़ी चाल

आपको बता दें कि फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज को देखते हुए जबरदस्त चाल भी चली थी. फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले ही ‘कॉकटेल 2’ को लेकर ऐलान कर दिया गया था कि शुक्रवार यानी कि 26 जून को इसके एक पर एक फ्री टिकट मिलेंगे, जिसका इसे भरपूर फायदा मिला. वहीं, इसके पहले वीकडेज में फिल्म के टिकट 92 रुपये में भी बेचे गए थे, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने के लिए मिला.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button