मध्य प्रदेश

Shimla Road Accident: रामपुर के तकलेच में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 6 लोगों की दर्दनाक मौत


हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई. उरमण नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना पेश आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन (नंबर HP06B-2420) उरमण के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. भारी मशक्कत के बाद बचाव दल द्वारा सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम व आगामी कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया.

मनरेगा का जिक्र कर हिमाचल के मंत्री का केंद्र पर निशाना, ‘मजदूरों की दिहाड़ी भी कम हो जाएगी’

हादसे में जान गंवाने वालों की सूची

इस दर्दनाक हादसे में मारे गए सभी 6 लोगों की पहचान कर ली गई है, जो इस प्रकार है—

  • अभिषेक सनी (23 वर्ष): पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला.
  • लायक राम (56 वर्ष): पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला.
  • अशोक जेन (32 वर्ष): पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला. (वाहन चालक)
  • नीतीन (23 वर्ष): पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला.
  • आशा कुमारी: पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू.
  • युगल: पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू.

प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा

इस हृदयविदारक घटना से रामपुर और आनी क्षेत्र में भारी शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. वहीं, स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के शोकाकुल परिजनों को फौरी राहत और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बैकफुट पर HRTC के कर्मचारी, यूनियन ने वापस ली हड़ताल; जानें फैसले के पीछे की असली वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button