खबर

Maruti ने अचानक बढ़ा दिए इस सुपरहिट 5-Star सेफ्टी वाली कार के दाम, CNG मॉडल पर सबसे ज्यादा मार | Maruti Suzuki Dzire Prices Hiked By Up To Rs 7500 In India



Maruti Suzuki ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है. जून 2026 से प्रभावी इस नए फैसले के तहत कंपनी ने डिजायर के अलग-अलग वेरिएंट्स के दाम ₹7,500 तक बढ़ा दिए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके सबसे बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. आइए जानते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद अब आपको कौन-सा वेरिएंट कितनी कीमत में मिलेगा.

मारुति सुजुकी द्वारा की गई इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा असर CNG लवर्स की जेब पर पड़ने वाला है. कंपनी ने डिजायर के VXI CNG और ZXI CNG ट्रिम्स की कीमतों में सबसे ज्यादा यानी ₹7,500 की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद अब VXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.10 लाख और ZXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.11 लाख हो गई है. दूसरी तरफ, अगर आप पेट्रोल वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो वहां कीमतों में केवल ₹5,000 का इजाफा किया गया है. अच्छी बात यह है कि बेस मॉडल ‘LXI’ की कीमत को पुराने रेट यानी ₹6.25 लाख पर ही बरकरार रखा गया है.

दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले ‘सुपर स्टेशन’! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब

मारुति डिजायर की नई प्राइस लिस्ट (जून 2026)

बढ़ोतरी के बाद डिजायर के प्रमुख पेट्रोल वेरिएंट्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:-

Maruti Suzuki Dzire LXI (बेस मॉडल): ₹6.25 लाख (कीमत में कोई बदलाव नहीं)

Maruti Suzuki Dzire VXI: ₹7.22 लाख

Maruti Suzuki Dzire ZXI: ₹8.22 लाख

Maruti Suzuki Dzire ZXI+ (टॉप मॉडल): ₹8.91 लाख

Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है ब्रेज़ा! जानिए लीक हुई खूबियां

Maruti Dzire के फीचर्स

Maruti Dzire के इंजन और पावर की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर में लेटेस्ट 1.2-लीटर का Z-सीरीज 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 82 हॉर्सपावर की ताकत और 112 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार कंपनी फिटेड CNG किट के साथ भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

माइलेज के मामले में यह कार बेजोड़ है. इसका मैनुअल वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर, एएमटी वेरिएंट 25.71 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट पूरे 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है.

इस सेडान कार को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है. ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इस कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर डिफॉगर जैसे बेहतरीन फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरिएंट्स में बेस मॉडल से ही मिलते हैं.

कार के केबिन को बेहद आधुनिक और हाई-टेक बनाया गया है. इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. 

मारुति इस कार को कुल 6 बेहतरीन रंगों में बेचती है, जिसमें गैलेंट रेड, अल्यूरिंग ब्लू, नटमेग ब्राउन, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और स्प्लेंडिड सिल्वर शामिल हैं. भले ही इसकी कीमतें थोड़ी बढ़ गई हैं, लेकिन अपने फीचर्स और माइलेज के दम पर यह आज भी पैसा वसूल गाड़ी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button