खबर

मुन्ना भाई 3 पर राजकुमार हिरानी की बड़ी अपडेट, बताया क्यों डिब्बाबंद हो गई थी ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ | Rajkumar Hirani shares a major update on Munna Bhai 3 reveals why Munna Bhai Chale Amerika was shelved


मुन्ना भाई 3 पर राजकुमार हिरानी की बड़ी अपडेट, बताया क्यों डिब्बाबंद हो गई थी 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'

मुन्ना भाई 3 पर राजकुमार हिरानी की अपडेट, बताया क्यों डिब्बाबंद हो गई थी

NDTV

अगर आप भी उन लोगों में हैं जो सालों से मुन्ना भाई और सर्किट की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई की तीसरी किश्त पर बड़ा अपडेट दिया है. जिसके बाद आप संजय दत्त और अरशद वारसी की सुपरहिट जोड़ी का दोबारा दीदार कर सकेंगे.. दिलचस्प बात ये है कि हिरानी ने उस फिल्म का राज भी खोला, जिसका नाम सुनकर कभी फैंस बेहद एक्साइटेड हो जाते थे. लेकिन वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाई. हम बात कर रहे हैं ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ की. आखिर वो फिल्म क्यों ठंडे बस्ते में चली गई और आज मुन्ना भाई 3 की तैयारी कहां तक पहुंची है चलिए जानते हैं.

ये भी पढ़ें: 22 साल बाद फिर से अक्षय कुमार संग किया रवीना टंडन ने डांस, बोलीं- ‘ओ मेरे बलम काहे की शरम’

‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ का क्या हुआ?

एनडीटीवी से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने बताया कि ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ का ट्रेलर तो बन गया था, लेकिन फिल्म की कहानी पूरी तरह तैयार नहीं थी. हिरानी ने कहा कि उस वक्त विधु विनोद चोपड़ा आने वाली फिल्म का एक मजेदार ट्रेलर बनाना चाहते थे. इसलिए मुन्ना और सर्किट को अमेरिका भेजने का आइडिया लेकर एक टीजर तैयार कर दिया गया. लेकिन बाद में जब स्क्रिप्ट पर काम आगे बढ़ा, तो कहानी उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई जहां फिल्म बनाई जा सके. यही वजह रही कि सालों पहले ऐलान होने के बाद भी ये फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं जा सकी. हालांकि हिरानी ने ये जरूर बताया कि फिलहाल कई आइडियाज और स्क्रिप्ट्स पर काम चल रहा है.

जब मरीन ड्राइव पर उमड़े लोग

बातचीत के दौरान अरशद वारसी ने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के दिनों का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि मुंबई के मरीन ड्राइव पर शूटिंग के दौरान इतनी भीड़ जमा हो गई थी कि ट्रैफिक तक प्रभावित हो गया था. चारों तरफ लोग ही लोग थे. पुलिस भीड़ संभालने में जुटी थी और शूटिंग करना मुश्किल हो गया था. अरशद को पहले लगा कि ये सब संजय दत्त की स्टारडम का असर है. लेकिन तभी संजय दत्त ने उनसे कहा कि उन्होंने इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी. तब दोनों को एहसास हुआ कि लोग असल में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को देखने पहुंचे थे. राजकुमार हिरानी ने भी याद करते हुए कहा कि वहां एक लाख से ज्यादा लोग जमा हो गए थे और आखिरकार शूटिंग रोकनी पड़ी थी. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button