

मुंबई:
Mumbai Rain Latest News in Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून पहुंचते ही कहर बरपाने लगा है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश से सड़कें लबालब नजर आने लगी हैं. बांद्रा, अंधेरी, मीरा रोड, भायंदर से दादर तक भयंकर बारिश से जनजीवन ठप हो गया है. ट्रांस हार्बर रेल लाइन सेवा रोकनी पड़ी है. कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है. मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.
अंधेरी में एक-दो जगहों पर भारी जलजमाव के कारण अंडरपास बंद करना पड़ा. BMC बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने वहां ट्रैफिक बंद करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है.
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging witnessed in parts of the Mumbai city as a result of continuous heavy rainfall since last night. Orange Warning issued for moderate to intense spells of rain in Mumbai, Thane, Raigad, Palghar, and Sindhudurg districts: BMC
(Visuals from Dadar… pic.twitter.com/Dk8AyZ6vkK
— ANI (@ANI) June 24, 2026
मुंबई में मंगलवार रात को भी भारी बारिश हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के उपनगरीय इलाकों दादर, अंधेरी, बांद्रा के साथ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है. रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.
मुंबई में बारिश, मौसम विभाग का अपडेट
23 जून 2026 को रात 10 बजे से 24 जून को सुबह 6 बजे (8 घंटे) तक मुंबई में हुई बारिश का अपडेट.
शहर – 184 मिमी
पश्चिमी उपनगर – 190 मिमी
पूर्वी उपनगर – 154 मिमी
अंधेरी सबवे, हिंदमाता, दादर और मलाड सबवे में कुछ समय के लिए जल-जमाव हुआ था, लेकिन अब इन जगहों से पानी निकल गया है. गांधी मार्केट, सायन में भी पानी निकाला जा रहा है. रेलवे और BEST की सेवाएं भी बारिश के बीच चल रही हैं.
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging witnessed in parts of Navi Mumbai city as a result of continuous heavy rainfall since last night
(Visuals from the Bhaji Market in Navi Mumbai) pic.twitter.com/kduSFaDRwT
— ANI (@ANI) June 24, 2026
मुंबई में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है. कल्याण, डोंबिवली, नेरल और करजत इलाके में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है.20 घंटों में शहर में 78 मिमी, पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 87 मिमी और वेस्ट के इलाकों में 113 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
सायन हाईवे पर भरा पानी
मुंबई में बारिश के पहले ही दौर के बाद सायन हाईवे पर बने सबवे में पानी भर गया है.सायन हाईवे के पास एवरार्ड नगर के सबवे में भारी जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.इलाके से पानी निकालने के लिए अब पंपिंग का काम शुरू हो गया है.
Rainfall(mm) observed at different locations across #Mumbai between 0830 Hrs of yesterday, 23rd June to 0530 Hrs of today, 24th June 2026#MumbaiRains #mumbairains #Monsoon #Monsoon2026 pic.twitter.com/DUf6avQ7BX
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 24, 2026
मुंबई में मॉनसून रेन अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक दिन पहले मंगलवार को ही मुंबई पहुंचा है.मॉनसून महानगर में 13 दिन देरी से पहुंचा था. इससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन आफत भी आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, मॉनसून अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के बाकी इलाकों, तेलंगाना और ओडिशा के साथ छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है.





