खबर

फोन कर बेटा बोला- पापा बचाओ आग लगी है… लखनऊ कोचिंग सेंटर में धधकती आग के बीच एक पिता का दर्द | Lucknow coaching center fire live updates UP Deputy CM at the scene several people trapped inside


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आईटी कंपनी का एक कोचिंग सेंटर है. इसी में आग लगी है. एनडीटीवी की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आग गर्मी के कारण और भयंकर हो रही थी. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर आग इतनी भयंकर है कि अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. अब तक मौके से 13 शव निकाले जा चुके हैं.

‘दिल बैठा जा रहा है’

एनडीटीवी को प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखमणि सिंह गेमिंग प्रॉक्स का काम करता था. करीब सवा दो बजे बेटे ने ही फोन करके आग की सूचना दी. ऑफिस में करीब 20 से 22 लोग काम करते थे. प्रभजोत ने बताया, ‘बेटे ने फोन किया तो वो बहुत डरा हुआ था. उसने बस इतना बोला कि आग लग गई है, पापा बचाओ, पापा बचाओ. बेटा अभी ऊपर ही है. उसने फोन उठाना बंद कर दिया है. बहुत टेंशन हो रही है. दिल बैठा जा रहा है. ‘

Latest and Breaking News on NDTV

मौके पर आग और धुएं के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. कई बच्चे तो जलती आग से बचने के लिए ऊपर से कूद गए. दमकलकर्मी छत से बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हैं. इसी बीच एक पुलिसकर्मी की इंसानियत दिखाई दी. आग में जलकर छटपटा रही एक बिल्ली को वो गोद में उठाए भागते हुए और मेडिकल टीम को सौंपा. बिल्ली की हालत इतनी खराब थी कि वो बस खुद को एहसास दिलाने की कोशिश कर रही थी कि वो जिंदा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उधर, बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनकर कोचिंग कर रहे बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए. हर कोई एक-दूसरे को दिलासा दे रहा था कि सब कुछ ठीक होगा. पर अंदर ही अंदर सब रो रहे थे और आंखें बस उस आग को चीरते हुए अपने बच्चे को सकुशल आता देखने को लालायित हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी से लैस वाहन सहित 14 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए हैं. एक फायर कर्मी ने NDTV को बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है. ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंच गए हैं. 

सीएम योगी की भी घटना पर नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. उस समय वो अलीगढ़ में थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने अपना दौरा रद्द कर दिया है. वो वापस लखनऊ आ रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए

सीएम योगी ने मंच पर कहा, ‘मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है. उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं. उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है. जिन्होंने जान खोई, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दी जा सके और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें!’

ये भी पढ़ें-

मुंबई में लगातार दूसरे दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया बिहार समेत अन्य राज्यों तक कब पहुंचेगा मॉनसून

लेखक के बारे में

img

विजय शंकर पांडेय

चीफ सब एडिटर

देश और दुनिया देखने और समझने का कौतूहल बचपन से रहा. हिन्दी और संस्कृत से मेलजोल पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण हुआ. युवा होते ही राजनीति दिलचस्प लगने लगी…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button