
NEET UG 2026: पेपर लीक और परीक्षा रद्द के बाद विवादों में आई NEET UG 2026 के रि-एग्जाम में बड़ा मामला सामने आया है. जयपुर के एक स्कूल में NEET परीक्षा देने पहुंची एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिला है. जैसे ही NEET अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान मोबाइल की मिलने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. तुरंत डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी ने शर्ट के अंदर मोबाइल छिपाकर रखा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
10 मिनट पहले पहुंची थी सेंटर
जानकारी के अनुसार, जयपुर के बिंदायका राजकीय स्कूल में आयोजित NEET री-एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परीक्षार्थी की पहचान गुर्जर की थड़ी निवासी एक लड़की के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंची थी.
5 बजे तलाशी के दौरान मिला मोबाइल
जब परीक्षा के दौरान महिला वीक्षक (Invigilator) को शक हुआ तो शाम करीब 5 बजे NEET की परीक्षा देने आई लड़की की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर छिपाकर रखा गया मोबाइल बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद परीक्षार्थी के परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए.
NEET UG Re Exam: अजमेर में हिज़ाब पहनी छात्रा को परीक्षा सेंटर पर एंटी से रोका, परिजनों ने जताई नाराजगी, बाद में छात्रा को मिली एंट्री#NEETUGReExam #NEETReExam #NEETExam #NEET #Ajmer pic.twitter.com/Sv8rZm1dDD
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 21, 2026
पुलिस की टीम जांच में जुटी
सूचना पर डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मोबाइल परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया गया था या नहीं, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अजमेर में NEET की परीक्षा से पहले विवाद देखने को मिला. शहर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रा एग्जाम देने पहुंची थी, लेकिन उसकी एंट्री के दौरान हंगामा हो गया. छात्रा ने हिजाब पहन रखा था, जिस पर विवाद हुआ. हालांकि, कुछ ही देर बाद एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई.
यह भी पढे़ं-
राजस्थान में छात्र को आया फोन, बोला- 30 हजार में NEET का पेपर ले लो
लेखक के बारे में
सुशांत पारीक
इनपुट एडिटर, NDTV राजस्थान
और पढ़ें





