खबर

NEET Exam से पहले परीक्षा केंद्र के कैमरे चोरी! पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकने के लिए लगाए थे एक्ट्रा CCTV | mp neet re exam 2026 cctv theft mhow indore security breach paper leak prevention nta police action


मध्य प्रदेश में नीट परीक्षा से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. इंदौर के महू के परीक्षा केंद्र से सीसीटीवी कैमरे ही चोरी हो गए. प्रबंधन ने पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कैमरे थे. खास बात यह है कि यह केंद्र सीधे पीएमओ की निगरानी में था, इसके बावजूद चोरी हो जाना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

महू में बनाए गए हैं दो परीक्षा केंद्र

महू के भेरूलाल पाटीदार शासकीय महाविद्यालय में नीट परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. हाल ही में पेपर लीक के चलते परीक्षा निरस्त होने के बाद इस बार प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती थी और केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

चौकीदार मौजूद, फिर भी कैमरे गायब

कॉलेज परिसर पहले से ही सीसीटीवी से लैस था और सुरक्षा के लिए चौकीदार भी तैनात था. इसके बावजूद दो दिन पहले अतिरिक्त कैमरे लगाए गए थे. शुक्रवार शाम दो अज्ञात युवक मुख्य गेट और वाणिज्य विभाग के बाहर लगे कैमरे निकालकर ले गए. इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया.

प्राचार्य ने एनटीए को दी सूचना

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत भोपाल, दिल्ली और एनटीए को दे दी गई थी. उन्होंने कहा कि नए कैमरे लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है और परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. चौकीदार की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है. जिस विभाग से कैमरे चोरी हुए, उसकी प्रभारी डॉ. अर्चना जैन ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. 

पीएमओ निगरानी के बीच पुलिस का एक्शन

इस बार नीट परीक्षा की निगरानी सीधे पीएमओ कार्यालय से की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और कॉलेज के अन्य कैमरों के फुटेज खंगाले गए. इसी आधार पर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैमरे चोरी करने के पीछे असली मकसद क्या था. 

नीट परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम

इस घटना के बाद भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. परीक्षा केंद्रों पर जैमर, मेटल डिटेक्टर और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके.

लेखक के बारे में

img

भारत पाटिल

संवाददाता

भारत पाटिल इंदौर से NDTV के संवाददाता हैं
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button