खबर

पन्ना में फिर खुली किस्मत! नोएडा के किसान परिवार को मिला 6.54 कैरेट का हीरा, जानें क्या है कीमत  | panna diamond found 6 carat diamond price mp latest diamond discovery india


पन्ना की रत्नगर्भा धरती एक बार फिर चमक उठी है. इस बार किस्मत नोएडा के एक किसान परिवार के साथ खड़ी दिखी, जिन्हें खदान से 6.54 कैरेट का कीमती हीरा मिला है. बताया जा रहा है कि इस हीरे की कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक आंकी जा रही है.  

विवेक सोनी की रिपोर्ट…

जरुआपुर की खदान से मिला बेशकीमती हीरा

यह हीरा पन्ना शहर के पास स्थित जरुआपुर गांव की उथली खदान से मिला है. यह खदान नोएडा निवासी मीणा सिंह के नाम पर चल रही है. मजदूरों द्वारा खदान में खुदाई के दौरान यह 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा निकला, जिसे देखकर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

20 से 25 लाख रुपए तक आंकी गई कीमत

मिले हीरे की गुणवत्ता को देखते हुए इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, नीलामी में इसकी कीमत और भी बढ़ सकती है, क्योंकि पन्ना के हीरे अपनी चमक और गुणवत्ता के लिए खास माने जाते हैं.

पहले भी मिल चुके हैं कई हीरे

जानकारी के अनुसार, मीणा सिंह के पति राणा सिंह वर्ष 2021 में पन्ना आए थे. हीरों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने यहां खदान का काम शुरू किया. तब से अब तक उन्हें करीब 15 छोटे-बड़े हीरे मिल चुके हैं, जिससे उनकी किस्मत पहले भी कई बार चमक चुकी है.

मजदूरों की मेहनत लाई रंग

खदान की देखरेख कर रहे मुनीम गौतम मिस्त्री ने बताया कि मजदूरों की लगातार मेहनत के बाद यह बड़ा हीरा हाथ लगा है. खदान का संचालन मीणा सिंह के नाम से किया जा रहा है, और उत्खनन का काम नियमित रूप से जारी रहता है. मिले हुए हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है. हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा. उम्मीद है कि नीलामी में इसे अच्छी कीमत मिल सकती है.

लेखक के बारे में

img

धीरज आव्हाड़

मुख्य उप संपादक

धीरज के पास पत्रकारिता के तीनों अहम मंच प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में 8 साल से भी ज्यादा का अनुभव है. मध्य प्रदेश के खंडवा में ‘पत्रिका’ से अपने स…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button