खबर

लंदन के पास बेडफोर्ड में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर: रिपोर्ट | Two trains collide in Bedford, near London; reports of several people injured


लंदन के पास दो ट्रेनों के बीच टक्कर की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा बेडफोर्ड शहर में हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती में कराया गया है.

इस हादसे के बाद ल्यूटन और बेडफ़ोर्ड के बीच ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं. ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने शाम करीब 5:30 बजे X पर पोस्ट किया कि एक घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं के काम करने की वजह से लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं.

इस हादसे को लेकर ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी टक्कर वाली जगह पर जांच कर रहे हैं; बेडफ़ोर्डशायर पुलिस और बेडफ़ोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है.हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस इलाके में न जाएं. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो (जिसकी पुष्टि NDTV नहीं करता है) में ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे (EMR) की दो ट्रेनों की टक्कर होती दिख रही है. इसमें एक ट्रेन दूसरी से टकराते दिख रही है. इस हादसे के बाद यात्री क्षतिग्रस्त रेल डिब्बों के बगल में पटरियों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं.

पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार, ट्रेनें पटरी पर सीधी खड़ी नज़र आ रही थीं.EMR ने X पर कहा कि आपातकालीन सेवाएं लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच हुई एक घटना को संभाल रही हैं लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी.

ईस्ट ऑफ़ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने “बेडफ़ोर्ड के दक्षिण में रेलवे पर हुई एक बड़ी घटना के लिए कई संसाधन भेजे हैं, जिनमें एयर एम्बुलेंस और हमारी ‘हैज़र्डस एरिया रिस्पॉन्स टीम’ शामिल है. 

आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 में, स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में एविएमोर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए थे.यह टक्कर स्ट्रैथस्पे रेलवे पर हुई, जो आम लोगों के लिए चलने वाली ट्रेनों से अलग एक हेरिटेज रेलवे है. इसमें स्टेशन पर खड़ी एक बोगी और दूसरी ट्रेन आपस में टकरा गई थी.

लेखक के बारे में

img

समरजीत सिंह

डिप्टी न्यूज एडिटर

इंडियन इंस्टीट्यूट और मास कम्युनिकेशन जैसे अग्रणी संस्थान से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट समरजीत सिंह एनडीटीवी डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं. उन्…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button