खबर

डोनाल्ड ट्रंप ने मनगढ़ंत कहानी रच ली; जॉर्जिया मेलोनी ने फोटो खिंचाने वाली बात पर खूब सुनाया | Donald Trump concocted a fabricated story Giorgia Meloni Hits Back At Donald Trump Over G7 Comments


इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक इतालवी टीवी चैनल से कहा था कि जॉर्जिया मेलोनी ने जी-7 समिट के दौरान मुझसे अपील की थी कि मेरे साथ एक फोटो खिंचवा लीजिए. इस पर मेलोनी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मैं ऐसी टिप्पणी से हैरान हूं. आखिर कैसे इस तरह की झूठी बातें वह कर लेते हैं. मेलोनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी तरह से मनगढ़ंत बात कही. यही नहीं उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप अपने सहयोगी देशों के प्रति उतना सम्मान नहीं दिखाते, जितना अब पश्चिमी देशों के दुश्मनों के प्रति दिखाते हैं.

इटली के विदेश मंत्री ने रद्द की अपनी अमेरिका यात्रा

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेलोनी डोनाल्ड ट्रंप की बातों से नाराज हैं. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने घोषणा की कि वे अगले हफ्ते होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर रहे हैं. यह बताता है कि ट्रंप के बयान के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते कितने खराब हो गए हैं. यह घटनाक्रम G7 समिट में मिले उन संकेतों के कुछ ही दिनों बाद हुआ है जिनसे लग रहा था कि ईरान युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद दोनों दक्षिणपंथी नेताओं ने अपने पहले से खराब रिश्तों को सुधार लिया है.

फ्रांस में हुए कार्यक्रम के वीडियो में मेलोनी और ट्रंप एक छोटे सोफे पर साथ-साथ बैठकर बातचीत करते दिखे थे. इसे लेकर ट्रंप ने दावा किया था कि  उन्होंने बस मेलोनी की उनसे बात करने की इच्छा पूरी की थी. एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि शायद वह (मेलोनी) खुश हैं कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की जरूरत नहीं थी.

ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नत की. वह मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’

मेलोनी ने ट्रंप को सुना दिया

ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे नहीं पता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी सख्ती नहीं दिखाते, बल्कि उनके नेताओं के साथ वे नरमी से पेश आते हैं. उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए. न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं.’

यह भी पढ़ें: पहली बार सामने आई जॉर्जिया मेलोनी की लाडली, कैमरा देख मां के पीछे छिपी; देखें वीडियो

लेखक के बारे में

img

अनुभव शाक्य

Chief sub editor

NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button