खबर

मोहम्मद रफी का 47 साल पुराना गाना, रफी साहब ने इस दर्द और सच्चाई से गाया कि शूट करते वक्त रो पड़े ऋषि कपूर | mohammed rafi 47 year old song rishi Kapoor cried during shoot



नई दिल्ली:

विदाई के मौके पर हिंदी फिल्मों में कई गीत बने. इन गीतों ने दर्शकों को खूब रुलाया लेकिन एक ऐसा गाना था जिसे सिंगर मोहम्मद रफी साहब ने इस दर्द भरे अंदाज में गाया था कि इस गाने की शूटिंग करते वक्त कर ऋषि कपूर बुरी तरह इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू बह निकले थे. ये गाना 1979 में रिलीज हुई फिल्म सरगम में आया था. रफी साहब (Mohammed Rafi) के जिस भावुक कर देने वाले गीत की हम बात कर रहे हैं ह ‘हम तो चले परदेस’ (Hum Toh Chale Pardes) है. यह गीत संगीत और भावनाओं का एक ऐसा मिक्स है जो आज भी सुनने वाले के दिल तक पहुंचता है. इस गाने को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी का एक भावुक पल रफी साहब की आवाज के साथ यूं पेश किया गया कि दर्शकों से पहले फिल्म एक एक्टर का ही दिल भर आया. कहा जाता है कि रफी साहब ने इस गीत को इतने दर्द और सच्चाई से गाया कि शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भी सचमुच रो पड़े थे.

सरगम फिल्म की कहानी

सरगम की कहानी एक बोलने और सुनने में असमर्थ लड़की हेमा के इर्द-गिर्द घूमती है. हेमा अपने पिता चिंतमणि, सौतेली मां सावित्री और सौतेली बहन के साथ रहती है. सौतेली मां अपनी बेटी को डांस सिखाना चाहती है, लेकिन हेमा का टैलेंट देखकर जलती है और उसे डांस से रोकने लगती है. पिता की मृत्यु के बाद हेमा को घर से निकाल दिया जाता है.

यहीं पर राजू की एंट्री होती है. एक डफली बजाने वाला संगीतकार जो हेमा की मदद करता है. वह उसे डांस की दुनिया में आगे बढ़ाने में मदद करता है. दोनों गांव छोड़कर निकल पड़ते हैं. रास्ते में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन आखिर में प्यार, समझ और परिवार की इजाजत के साथ प्यार की जीत होती है. फिल्म क्लासिकल डांस और संगीत के जरिए सपने और मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से पेश करती है. यह तेलुगु फिल्म सिरी सिरी मुव्वा (1976) की हिंदी रीमेक है, जिसे के.विश्वनाथ ने डायरेक्ट किया था.

सरगम के दर्द भरे गीत के बारे में बात करें तो यह गीत बिदाई और परदेस जाने के दर्द को बयान करता है. बोल बहुत सरल लेकिन गहरे हैं “हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए… छूटा अपना देश…” यह गीत हर उस शख्स के दिल को छूता है जो अपने घर-परिवार से दूर है. रफी साहब की आवाज में जो दर्द और सच्चाई है, वही इस गीत को अमर बनाती है. इसी फिल्म के दूसरे हिट गानों में “डफली वाले डफली बजा” और “कोयल बोली दुनिया डोली” भी शामिल हैं.

सरगम की बॉक्स ऑफिस सक्सेस

सरगम 1979 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने लगभग 5.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और उस साल की टॉप फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. जया प्रदा की हिंदी सिनेमा में एंट्री इसी फिल्म से हुई और वे रातोंरात स्टार बन गईं. 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले का 53 साल पुराना चटपटा गाना, प्यार में पड़ी सहेली को छेड़ने के लिए परफेक्ट है ये सॉन्ग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button