खबर

‘मुख्यमंत्री का चेहरा कमल फूल’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर योगी का जवाब | cm yogi adityanath interview keshav prasad maurya statement bjp workers are active ndtv creators manch varanasi



उत्तर प्रदेश के वाराणसी में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच और विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.  सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अपनी सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा. इंटरव्यू में जब सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल है. इस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिलचस्प जवाब दिया है.

‘कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करता है’

सीएम योगी से जब सवाल किया गया कि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा सीएम फेस कमल का फूल है?. इस पर उन्होंने कहा ‘अखिलेश जी को तो खुश होना चाहिए. इसी कमल के फूल ने उन्हें 2014 से अब तक हराया है. हर कार्यकर्ता कमल के फूल के लिए काम करता है.’ 

क्या विधायकों से नाराजगी है? कितने टिकट कटेंगे?

वहीं जब उनसे विधायकों की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘हम किसी एक बात से इसकी समीक्षा नहीं कर सकते. यदि विकास मुद्दा है तो मेरा कहना है कि भाजपा के विधायकों ने जितना काम कराया है. आजादी के बाद किसी ने भी नहीं कराया है. वेलफेयर स्कीमें भी जितनी भाजपा के सांसदों और विधायकों ने नीचे तक पहुंचाई हैं. देश में कभी किसी ने इतना नहीं किया. संसदीय बोर्ड, चुनाव समिति तय करेंगे कि कौन लड़ेगा और कौन नहीं.’

बता दें कि सीएम योगी भी अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में आ चुके हैं, वह भी लगातार एक्टिव दिख रहे हैं. यूपी में 2027 के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

ये भी पढे़ंः ‘दिल्ली-लखनऊ’ में टेंशन पर UP CM से NDTV का सवाल, योगी बोले- ‘यह बेरोजगारों का जुमला’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button