खबर

किस शहर में हुई थी शोले की शूटिंग? जहां धर्मेंद्र के साथ बचपन में जाते थे बॉबी देओल, कहा-  मुझे मौका नहीं मिला | Bobby Deol reveals which city was Sholay shot used to visit the location as a child with Dharmendra 



बॉबी देओल हाल ही में बेंगलुरु गए थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से जुड़ी यादें ताजा कीं. अभिनेता ने बताया कि जब शोले की शूटिंग चल रही थी, तब वो अपने पिता के साथ बेंगलुरु के आसपास के इलाकों में जाया करते थे. आयोजन में बातचीत के दौरान अभिनेता बॉबी ने बताया कि उनका हमेशा से बेंगलुरु में शूटिंग करने का सपना रहा है. उन्होंने कहा, “बेंगलुरु हमेशा से मेरा पसंदीदा शहर रहा है. मुझे याद है जब मैं बहुत छोटा था, यहां शोले की शूटिंग हो रही थी. क्या आप सबने शोले देखी है? मैं शोले की शूटिंग के दौरान अपने पिता के साथ यहां आया करता था. मैं एक दिन यहां शूटिंग करने के लिए बहुत उत्सुक था लेकिन मैंने सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग की और वो थी मेरी पहली फिल्म ‘बरसात’. उसके बाद मुझे मौका नहीं मिला लेकिन आज मैं लंबे समय बाद यहां आया हूं और आप सबके साथ मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.”

कहां हुई थी शोले की शूटिंग?

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी आइकॉनिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग ज्यादातर रामनगर के ऊबड़-खाबड़ इलाके में हुई थी, जो बेंगलुरु से करीब 50 किलोमीटर दूर है. वहां की चट्टानी पहाड़ियां, खासकर रामदेवरा बेट्टा के आसपास की जगह फिल्म में काल्पनिक गांव रामगढ़ बन गई थी. 

शोले के बारे में

इस फिल्म में बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र के अलावा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. शोले को हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है. इसके संवाद (कितने आदमी थे?, जो डर गया समझो मर गया), जय-वीरू की दोस्ती और गब्बर सिंह का किरदार आज भी बेहद लोकप्रिय हैं. 

15 अगस्त 1975 को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद शुरुआती दो हफ्तों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन तीसरे हफ्ते से लोगों ने फिल्म की तारीफ करनी शुरू कर दी थी और दर्शक दोबारा से सिनेमाघरों में पहुंचने लगे थे.  

ये भी पढ़ें- शाहरुख की वो कल्ट फिल्म, करीना कपूर के लिए लिखी लेकिन ज्यादा मांगी फीस तो करण जौहर ने किया रिप्लेस, आज 5 गाने हैं पॉपुलर

ये भी पढ़ें- दो सीजन, 10 एपिसोड, झारखंड के गांव की कहानी ने जीता दिल, प्राइम वीडियो पर आते ही हो जाती है नंबर वन, पंचायत नहीं है नाम

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: पंचायत 5 में फुलेरा अंदाज में केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button