खबर

IPS लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, नोएडा में रचा इतिहास, क्‍या अनूठा रिकॉर्ड बनाया? | ips lakshmi singh noida police commissioner now ghaziabad police chief ghaziabad new police commissioner


ips lakshmi singh ghaziabad police commissioner: उत्‍तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा के 28 आईपीएस अध‍िकार‍ियों के तबादले क‍िए गए हैं. 27 नवंबर 2026 को जारी यूपी आईपीएस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम साल 2000 बैच की IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह का है, ज‍िन्‍हें अब गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार द्वारा पुल‍िस महकमे में क‍िए गए बड़े फेरबदल में आईपीएस लक्ष्‍मी स‍िंंह को गाज‍ियाबाद भेजा गया है जबक‍ि उनकी जगह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड को तैनात क‍िया गया है. आईपीएस लक्ष्‍मी स‍िंंह वो लेडी स‍िंंघम हैं, ज‍िन्‍हें न केवल उत्‍तर प्रदेश के अपराधी खौफ खाते हैं बल्कि नोएडा की पहली मह‍िला पुलिस कमिश्नर होने का गौरव भी हास‍िल कर चुकी हैं. इनके नाम नोएडा में सबसे अध‍िक समय तक पुलिस कमिश्नर पद पर सेवाएं देने का अनूठा र‍िकॉर्ड भी है. 

Latest and Breaking News on NDTV
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव किए हैं. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड को नोएडा का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अब तक नोएडा पुलिस कमिश्नर रहीं लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा वाराणसी और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

साल 2000 बैच की IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह को प्रशासनिक फेरबदल के तहत नोएडा पुलिस कमिश्नर के पद से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वह यूपी में पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी रही हैं. दिसंबर 2022 में नोएडा कमिश्नरेट का नेतृत्व संभालने के बाद उन्होंने करीब 4 वर्षों तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया. इसी के साथ वह देश में किसी पुलिस कमिश्नरेट में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला IPS अधिकारियों में शामिल हो गईं. उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और हाई-प्रोफाइल मामलों के प्रबंधन को लेकर उनकी कार्यशैली चर्चा में रही. 1 जनवरी 2025 को उन्हें एडीजी रैंक में पदोन्नत किया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

आईपीएस लक्ष्मी सिंह कौन हैं? 

आईपीएस लक्ष्‍मी स‍िंह मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं. 2 मई 1974 को जन्‍मी लक्ष्‍मी स‍िंह के पास बीटेक और एमए की डिग्री है. लक्ष्‍मी स‍िंह 28 नवंबर 2022 से नोएडा पुल‍िस कमिश्‍नर पद पर सेवाएं दे रही थीं.  2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को उत्तर प्रदेश की प्रभावशाली पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है. अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ के कारण उन्होंने पुलिस महकमे में अलग पहचान बनाई है.  

यह भी पढ़ें | हरियाणा की IPS बेटी नीतू कादयान अब नोएडा में ADCP, वाराणसी से ‘लेडी सिंघम’ का तबादला

ips lakshmi singh ghaziabad police commissioner

ips lakshmi singh ghaziabad police commissioner

संघ लोक सेवा आयोग की सिव‍िल सेवा परीक्षा 1999 में उन्होंने ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा. IPS लक्ष्मी सिंह को कई महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा PM मोदी से सिल्वर बैटन, गृह मंत्रालय से 9 एमएम पिस्टल और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अन्य पुलिस सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

लक्ष्मी सिंह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में डीआईजी के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी की. चर्चित विकास दुबे कांड की जांच में भी वे शामिल रहीं. लक्ष्मी सिंह ने कई कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए. अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी सख्त कार्यशैली की अक्सर चर्चा होती रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह राजनीति में सक्रिय 

IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह का नाम भी प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चित रहा है. राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. राजेश्वर सिंह पूर्व IPS अधिकारी रहे हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं.

ये भी पढें : यूपी में 28 IPS ट्रांसफर, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद तबादला, वाराणसी-प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button