खबर

महिला संग डांस का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर लाइन हाजिर | delhi-police-inspector-amit-prakash-viral-video-line-hazir


महिला संग डांस का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है

NDTV

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी का नाम अमित प्रकाश है, जो वर्तमान में दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात हैं. वहीं, जांच पूरी होने से पहले ही विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है.

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, संबंधित जिले के डीसीपी ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियां क्या हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के कैफे में गैंगरेप: कड़कड़डूमा के मॉल में पार्टी करने गई थी पीड़िता, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button