

सर्दियों में घने कोहरे की वजह से रेल थम जाती है. ऐसे में सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने धनबाद रेल मंडल सहित विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी, जबकि कुछ सेवाओं के लिए 1 मार्च 2027 तक लागू होगी. इसके तहत कुछ गाड़ियों को पूरी तरह रद्द किया गया है, कुछ के परिचालन दिनों में कटौती की गई है, जबकि एक ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है.
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22857): 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22858): 8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी.
परिचालन दिनों में कटौती वाली ट्रेनें
सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15073): 17 दिसंबर 2026 से 11 फरवरी 2027 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी.
शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15075): 16 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक हर बुधवार और रविवार को नहीं चलेगी.
टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस (15074): 16 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक हर बुधवार को रद्द रहेगी.
टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15076): 15 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक हर मंगलवार और शनिवार को निरस्त रहेगी.
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988): 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी.
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987): 2 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी.
कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357): 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक हर शनिवार को रद्द रहेगी.
अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358): 7 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक हर गुरुवार को निरस्त रहेगी.
आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस (12177): 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178): 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा और आगरा कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि कोहरे में सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि सफर की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की तारीख और ताजा स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें | झांसी में 40 दिन का रेल ब्लॉक, ग्वालियर से चलेगी ताज एक्सप्रेस, 4 ट्रेन रद्द… कई के बदले रूट और प्लेटफॉर्म
यह भी पढ़ें | 1 दिसंबर से तीन महीने तक जम्मू-अमृतसर-जलंधर समेत 22 से अधिक ट्रेन रद्द, चेक कर लें गाड़ियों की लिस्ट





