खबर

‘जब हाथी नाचते हैं तो सबको जगह बनानी पड़ती है’, Nvidia पर उदय कोटक की यह टिप्पणी क्यों है खास? | uday-kotak-post-on-nvidia-jensen-huang-return-ai-market-rally



मुंबई:

दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ के रूप में जेनसन हुआंग की वापसी को ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट के इतिहास की सबसे अहम घटनाओं में से एक बताया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में फिर से तेजी लौटने में मदद मिली है. कोटक ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुआंग की वापसी का फैसला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर दुनिया में एआई की ताकत और तकनीकी वर्चस्व की होड़ पर भी पड़ सकता है.

कोटक के मुताबिक, इस फैसले के बाद एनवीडिया की बाजार वैल्यू में तेजी से सुधार हुआ और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा. उन्होंने इसे ग्लोबल मार्केट्स के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक बताया.

दरअसल, एनवीडिया ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से दोबारा कंपनी का प्रेसिडेंट, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि यह फैसला हुआंग के साथ बातचीत और अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया. कंपनी के बोर्ड का कहना है कि हुआंग को दोबारा नेतृत्व सौंपना शेयरधारकों, कर्मचारियों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों के हित में है. बोर्ड ने यह भी कहा कि उनकी वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है.

कंपनी में वापसी पर हुआंग ने जताई खुशी 

वापसी के बाद हुआंग ने कहा कि उन्हें ऐसे समय में कंपनी का नेतृत्व करने का मौका मिला है, जब दुनिया AI के दम पर एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत देख रही है. उन्होंने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर सम्मान और खुशी जताई. हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि हुआंग से जुड़े हालिया आरोपों की जांच स्वतंत्र बोर्ड समिति जारी रखेगी. इसके अलावा, व्यापार नियमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों की निगरानी के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक नई राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण समिति बनाई गई है.

‘जब हाथी नाचते हैं, तो बाकी सभी को उनके लिए जगह बनानी पड़ती है.’

उदय कोटक ने इस पूरे घटनाक्रम को ग्लोबल ताकत की राजनीति से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि इससे यह मैसेज मिलता है कि दुनिया में शक्ति संतुलन की लड़ाई के दौरान नियमों में भी लचीलापन आ सकता है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘जब हाथी नाचते हैं, तो बाकी सभी को उनके लिए जगह बनानी पड़ती है.’

AI शेयरों में लौटी रौनक

हुआंग की वापसी की घोषणा के बाद एनवीडिया के शेयरों में तेज उछाल आया. इसका असर दुनिया भर की एआई कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा. इससे पिछले हफ्ते टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट को संभलने में मदद मिली.

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button