

Bank Holiday on November 24 : अगर आज बैंक जाना है तो पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या बंद. दरअसल, मंगलवार 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती के मौके पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी.इसी वजह से लोग असमंजस में हैं कि आज के दिन बैंक में काम हो पाएगा या नहीं? आज कुछ शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट देखना जरूरी है.
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज कहां बैंक खुला है और कहां बंद है. साथ ही ये भी जानेंगे कि आने वाले दिनों में इस महीने कितने दिन, कब -कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे. आइए पहले फटाफट ये जानते हैं आपके शहर में आज 24 नवंबर को बैंक की छुट्टी तो नहीं?
आज 24 नवंबर को किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के चलते 24 नवंबर को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस लिस्ट में आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं.
इन शहरों में आज खुले हैं बैंक
24 नवंबर को देशभर में बैंको की छुट्टी नहीं है. इसलिए बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, कोच्चि और पटना जैसे शहरों में बैंक आज खुले रहने वाले हैं. बैंक की छुट्टी अलग-अलग शहरों और राज्यों में अलग हो सकती है. इसलिए ये जरूरी नहीं कि एक शहर में बैंक बंद है तो बाकी जगह खुला नहीं रह सकता है. घर से निकलने से पहले अपने नजदीकी बैंक से ये कंफर्म कर लें कि आज बैंक खुला है या नहीं . वरना आप घर से निकलेंगे और वहां पहुंचने के बाद ताला लटका देख खाली हाथ वापस लौटना पड़ेगा.
नवंबर में आने वाले दिनो में कब-कब बैंकों की छुट्टी
27 नवंबर, शुक्रवार को कनकदास जयंती के मौके पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी ये सुविधाएं
बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी. ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने, फंड ट्रांसफर करने, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक करने जैसे काम कर सकते हैं. हालांकि, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, लॉकर इस्तेमाल करने, KYC अपडेट कराने और बड़ी रकम के कैश ट्रांजैक्शन जैसे कामों के लिए बैंक जाना जरूरी है. इसलिए ऐसे काम बैंक की छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें | नौकरी छूटने पर सिर्फ 2 महीने में निकाल सकेंगे PF का पूरा पैसा, 5 पॉइंट्स में जानें EPFO के नए नियम
यह भी पढ़ें | RBI गवर्नर की बैंकों से खास अपील, बड़े कॉरपोरेट्स के बजाय छोटे कारोबारियों को दें लोन, 1000 गुना ज्यादा फायदा





