
Happy Guru Nanak Jayanti 2026 Wishes Messages Shayari Quotes: आज गुरु नानक जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस पर्व को गुरुपर्व और प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है. ये सिख समुदाय का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है. ये पर्व सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस खास मौके पर श्रद्धालु सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं, जिसमें गुरु वाणी का गायन किया जाता है. इसके बाद नगर कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाती है. इस शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपनों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाइयां दे सकते हैं.
1. खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो
हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी
तो आपके सर पर सदा गुरु नानक देव का हाथ हो
गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं
2. गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद आपके जीवन में सदा बना रहे,
हर राह आसान हो, हर सपना पूरा हो.
आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो
गुरु नानक जयंती की लख-लख बधाइयां!

Photo Credit: magnific
3. नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला
गुरु जी के चरणों में शीश नवाएं,
सब मिलकर खुशियों भरा यह पर्व मनाएं
गुरुपरब की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. मन में सच्चा विश्वास और होंठों पर अरदास हो,
आपके सिर पर सदा वाहेगुरु का हाथ हो
दुख-तकलीफें आपसे कोसों दूर रहें,
जीवन का हर लम्हा बेहद खास हो
हैप्पी गुरुपरब!
5. एक ओंकार सतनाम करता पुरख निरभौ निरवैर,
अकाल मूरत अजूनी सैभं गुरु प्रसाद
गुरु नानक जी के पावन वचनों से आपका जीवन महक उठे
गुरुपरब की बधाई!

Photo Credit: magnific
6. जैसे दीये की रोशनी से दूर होता है अंधकार,
वैसे ही गुरु की कृपा से महके आपका संसार
खुशियां मिले आपको इतनी कि संभाल न पाए आपका परिवार
प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां!
7. रब कहे तो मैं आपकी तकदीर बदल दूं,
गुरु जी की कृपा से आपकी हर तस्वीर बदल दूं
जीवन का कोई कांटा न चुभे आपको कभी,
ऐसी खुशियां मैं आपके दामन में भर दूं
गुरुपरब की ढेरों शुभकामनाएं!

Photo Credit: magnific
8. खुशियों की बौछार हो, अपनों का सदा प्यार हो,
गुरु नानक देव जी की मेहर से चमकता आपका संसार हो
कभी न देखना पड़े आपको जीवन में कोई अंधेरा,
सदा खुशहाल और रोशन आपका हर सवेरा हो
गुरुपरब की शुभकामनाएं!
9. हंसते-खिलखिलाते चेहरों के साथ त्योहार मनाएं,
गुरु नानक जी के चरणों में अपनी आस्था जगाएं
घर-आंगन में गूंजे वाहेगुरु की मधुर वाणी,
इसी दुआ के साथ हम आपको गुरुपरब की बधाई पहुंचाएं

Photo Credit: magnific
10. आपके जीवन की बगिया सदा हरी-भरी रहे,
जेब हमेशा खुशियों और बरकत से भरी रहे
वाहेगुरु जी की मेहरबानी का अमृत बरसता रहे आप पर,
आपकी हर सुबह सुंदर और हर रात सुहानी रहे
हैप्पी गुरुपरब!
यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti 2026: कब है प्रकाश पर्व, तारीख, जानिए महत्व और कैसे मनाया जाता है





