खबर

अवैध रिश्ते के शक में खौफनाक कत्ल, पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला | Pune Software Engineer Beaten to Death by Partner Over Suspected Affair, Accused Arrested



पुणे के हिंजवडी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके पार्टनर ने तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिला को शक था कि उसके पार्टनर का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोपी पूरी रात महिला के शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कोमल राजेंद्र दहाके के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं. वहीं आरोपी शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे, जो बुलढाणा का निवासी है और इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, पिछले साढ़े तीन साल से कोमल के साथ रिश्ते में था. दोनों अलग-अलग रहते थे और लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थे.

हालांकि, कोमल को शक था कि शुभम उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी और के साथ अफेयर है. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे, हिंजवडी इलाके में कोमल के PG पर दोनों के बीच फिर से बहस हो गई. गुस्से में आकर शुभम ने कथित तौर पर कोमल के साथ मारपीट की, उसके सिर और गर्दन पर लात-घूंसे मारे, जिससे उसकी मौत हो गई.

इसके बाद वह पूरी रात कोमल के शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हिंजवडी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button