खबर

मुंबई लोकल के बाद भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में बैठी रूसी महिला, बोली- अनजान के लिए इतनी परवाह! | Russian Woman Shares Mumbai Local and Vivek Express Journey, Praises Indian Hospitality



Viral Video: भारत घूमने आई रूसी महिला ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया है. वह भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस में भी बैठी. इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर भारत में घूमने और मुंबई लोकल व विवेक एक्सप्रेस में सफर का एक्सपीरियंस शेयर किया है. रूसी महिला का नाम एलिना अदामोवा (Elina Adamova) है, जो ‘ब्रिक्स कल्चर मीडिया फोरम’ में इंटरनेशनल रिलेशंस की डायरेक्टर हैं. इसके अलावा एलिना BRICS एकेडमी ऑफ कल्चर्स एंड लैंग्वेज की फाउंडर भी हैं. 

20 रुपये के टिकट पर हुई हैरान

एलिना के इंस्टाग्राम हैंडल पर भारत ट्रिप के कई वीडियो और तस्वीर पर हैं. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रूस की एलिना ने मुंबई लोकल ट्रेन में सफर का अपना एक्सपीरियंस बताया है. अब अब तक मुंबई लोकल ट्रेन में 13 बार सफर कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन के खतरनाक होने की धारणा को तोड़ते हुए मैंने सफर किया.

मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़ने से पहले वह एक स्टेशन पर अपने साथ ही लड़की से किराया पूछती हैं, जिस वह उन्हें बताती है एक टिकट की कीमत 20 रुपये है. जिस पर एलिना हैरानी जताते हुए कहती हैं कि मात्र 20 रुपये! 20 रुपये तो कुछ भी नहीं है. यह तो बहुत बढ़िया है. वह प्लेटफॉर्म की तरफ जाते समय ब्रिज पर खड़े होकर वीडियो में कहती हैं कि मैंने सुना था कि इस ट्रेन में लोग मर जाते हैं और अब हम इसी बैठने जा रहे हैं. 

सेकंड क्लास में एलिना ने किया सफर

एलिना ने बताया कि उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन के सेकंड क्लास में सफर किया. यह अब तक का उनका 13वीं बार मुंबई लोकल ट्रेन का सफर है. एक अन्य वीडियो में वह मुंबई लोकल ट्रेन के ट्रैक पर अपनी दोस्त के साथ चलती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान ट्रैक पर कुछ महिलाएं कपड़े सुखा रही हैं, जिसे देखकर वह अचरज में पड़ जाती हैं. कुछ दूर पर रेलवे ट्रैक के किनारे ही कुछ मजदूर लोग खाना बना रहे होते हैं, जिनसे भी वह बात करती हैं. 

विवेक एक्सप्रेस का बताया अनुभव

इंस्टाग्राम पर एलिना ने विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर का अनुभव बताया है. बता दें कि विवेक एक्सप्रेस (22504/22503) भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है. यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के बीच चलती है. इस दौरान विवेक एक्सप्रेस करीब 75 घंटे से अधिक समय में 8 राज्यों से होकर 4,100 किमी से अधिक की दूरी तय करती है. 

रूसी महिला एलिना ने विवेक एक्सप्रेस में सफर का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें भारत क्यों पसंद है? वीडियो के ऊपर लिखे टेक्स्ट में एलिना ने बताया कि मैं विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी हूं. मेरे बगल में बैठे लोग जो मेरी सीट के पास बैठना चाहते हैं, वे यह पक्का करने के लिए सबका टिकट चेक कर रहे हैं कि उनका टिकट कन्फर्म है या नहीं. वे नहीं चाहते कि मेरे बगल में कोई अजीब इंसान बैठे. 

ट्रेन के अंदर लोगों के द्वारा इस तरह से ख्याल रखने पर एलिना भारतीय लोगों की कायल हो गईं. उन्होंने कहा कि एक अनजान व्यक्ति के लिए इतनी इज्जत और परवाह… जबकि मैं उनके नाम तक नहीं जानता. इसे ही कहते हैं असली मेहमाननवाज़ी…

यह भी पढ़ें | Uber ड्राइवर की 1 दिन की कमाई सुन शख्स हुआ हैरान, बोला- सीनियर मैनेजर से भी ज्यादा कमाता है






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button