खबर

मोहम्मद सिराज वाले बयान पर कांग्रेस में ही फूट, मुमताज पटेल ने इमरान मसूद से किया किनारा, ‘धर्म नहीं फॉर्म चलता है’ | mumtaz patel distances herself from congress mp imran masood mohammed siraj religious bias team india selection



मोहम्मद सिराज को लेकर कांग्रेस में ही फूट नजर आ रही है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सिराज के सिलेक्शन को लेकर जो बयान दिया था, उससे कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल ने किनारा कर लिया है. मुमताज पटेल ने साफ कहा है कि टीम इंडिया में सिलेक्शन हमेशा फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर होता है, धर्म के आधार पर नहीं. मुमताज पटेल ने क्रिकेट में धार्मिक विभाजन को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि जब बात टीम इंडिया की आती है, तो सबसे पहले इंडिया आता है, धर्म नहीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया था कि उनके नाम में सिराज है, इसलिए उन्हें जगह नहीं मिली. 

कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल ने क्या कहा 

कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल से जब इमरान मसूद के मोहम्मद सिराज को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा ‘क्रिकेट जैसे खेल में नफरत या धार्मिक विभाजन के लिए कोई जगह नहीं है. जब हम टीम इंडिया की बात करते हैं, तो सबसे प्रमुख चीज उसमें इंडिया है. हमने हमेशा अपने देश में क्रिकेट को उसके सर्वोच्च रूप में खेलते देखा है, हमारे नागरिक और लोग इसे समान उत्साह के साथ पसंद करते हैं। मैं कहूंगी कि यह धार्मिक विभाजन स्वीकार्य नहीं है.  

मुमताज पटेल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों का चयन हमेशा से उनकी मेरिट के आधार पर हुआ है. मुझे लगता है कि सबसे अच्छे फॉर्म वाले, उस टूर्नामेंट के लिए टीम के तौर पर सबसे उपयुक्त क्रिकेटरों को हमेशा एक साथ रखा गया है. मुझे संदेह है, मैंने कभी क्रिकेट को राज्य, धर्म, संस्कृति, जाति या किसी भी चीज के नाम पर बंटते नहीं देखा। इसे इससे दूर रखें. मुमताज पटेल कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी हैं. 

ये वीडियो भी देखिए

क्या है मोहम्मद सिराज पूरा विवाद?

दरअसल, क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से जुड़ा यह पूरा मामला चार दिन पुराना है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से सिर्फ इसलिए बाहर रखा गया, क्योंकि उनके नाम में सिराज जुड़ा है. कांग्रेस सांसद ने कहा था कि कहा जा रहा है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम ‘सिराज’ है, और इसीलिए उन्हें जगह नहीं दी गई. अगर आप अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनका चयन नहीं कर रहे हैं, तो भेदभाव साफ है. उनके इस बयान पर देशभर में सियासत तेज हो गई थी. 

बीजेपी ने इसे भड़काने की राजनीति बताते हुए इमरान मसूद पर निशाना साधा था. वहीं टीम इंडिया के कई पूर्व क्रिकेटरों समेत दूसरे दलों के राजनेताओं ने भी इस पर सवाल उठाया था. जबकि अब मुमताज पटेल ने भी इस मुद्दे पर इमरान मसूद के बयान से किनारा कर लिया है. 

ये भी पढे़ंः अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनने को तैयार, बोले- हाईकमान ने तय किया तो बनेंगे सीएम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button