

नई दिल्ली:
मगही सिंगर सोनम यादव एक ऐसी गायिका हैं, जो बेस्ट डांसर भी हैं. वह जितना सुंदर गाना गाती हैं, उतना ही अच्छा नृत्य और अभिनय भी कर लेती हैं. ऐसे में मल्टी टैलेंटेड सिंगर और एक्ट्रेस सोनम यादव जब भी कोई गाना लेकर आती हैं तो उसमें खुद एक्टिंग और डांस भी करती हैं. यह उनकी बहुत बड़ी खूबी है. ऐसे उम्दा कलाकार को भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बड़ा मंच प्रदान किया है और इस म्यूजिक कंपनी से सोनम यादव के एक से बढ़कर एक अच्छे गीत आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोनू यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और शानदार अदाकारी से भरपूर मगही लोकगीत ‘लभरवा रे’ ऑडियंस के बीच रिलीज किया गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.
सोनम यादव का मगही लोकगीत रिलीज
सोनम यादव का मगही लोकगीत के बोल बहुत ही सरल हैं, जोकि आसानी से हर किसी के जुबान पर आ जाते हैं. वहीं इसका संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है. इस गाने की फिल्मांकन की बात की जाय तो वह काफी रिच लेवल पर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई मोहित हो रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मगही लोकगीत ‘लभरवा रे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर सोनम यादव ने गाया है. इसके वीडियो में सोनम यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है. इस गाने को गीतकार आनंद प्रकाश हैं, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं. प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है. मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है. वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, डीओपी एमडी आशिक, कोरियोग्राफर अशोक, एडिटर दीपक पंडित हैं.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘यह मगही गीत बहुत ही बेहतरीन लोकगीत है, जो मनोरंजन से भरपूर है. सोनम यादव ने शानदार सिंगिंग और परफॉर्मेंस करके सबका दिल जीत लिया है.’
सिंगर एक्ट्रेस सोनू यादव ने अपने गाने पर कहा कि “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है. इस म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो मुझे बेस्ट से बेस्ट गाने का ऑफर देते हैं. इस सॉन्ग को पसंद करने के लिए सभी ऑडियन्स को दिल से थैंक्यू.’
ये भी पढ़ें- अमरिंदर गिल का 15 साल पुराना पंजाबी गाना, नेगेटिव कमेंट देख सिंगर हुए थे हताश, अगले ही बन गया सुपरहिट





