खबर

Rajasthan Panchayat Electon Results LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने चौंकाया, जयपुर, जोधपुर, सीकर समेत इन जिलों में आगे | Rajasthan Panchayat Election Results LIVE Updates counting sarpanch election zila parishad panchayat samiti result Jaipur



Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में आज 37 जिलों के नतीजे आ रहे हैं.  राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है. इन वार्डों में कुल 25 हजार 108 उम्मीदवार हैं. आज के नतीजों से ही जिलों में किसकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी मजबूत होगी यह साफ हो जाएगा. जिस राजनीतिक दल के जितने ज्यादा पंचायत समिति के समर्थक जीतेंगे उसे अपना बोर्ड बनाना आसान हो जाएगा. पंचायत चुनावों के नतीजों पर सिर्फ उम्मीदवारों की नहीं बल्कि बीजेपी और कांग्रेस की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों में किस दल का प्रभाव ज्यादा है, इसका संकेत इन परिणामों से मिलेगा. इसके साथ ही जिला प्रमुख और प्रधान पदों के आगामी चुनावों की रणनीति भी तय होगी.  राज्यभर में राजनीतिक हलचल तेज है और दोनों प्रमुख दल अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की तैयारी में जुटे हैं. राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Rajasthan Zila Parishad Chunav 2026 Results: राजस्थान पंचायत चुनाव में तस्वीर अब लगभग साफ होती जा रही है. प्रदेश के 37 जिलों में शाम तक यह साफ हो जाएगा कि किस जिले में किसका बोर्ड बनेगा. जयपुर, सीकर, अजमेर, जोधपुर, धौलपुर में मुकाबला कड़ा दिख रहा है. दिग्गजों का नतीजा भी साफ होने लगा है. चुरू में बीजेपी के सीनियर नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू आगे चल रहे हैं. वहीं जयपुर में जयपुर में निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा चुनाव हार गए. अजमेर में तो पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा भी पंचायत का चुनाव हार गए. राजस्थान में मंत्री की झाबर सिंह खर्रा की पत्नी भी चुनाव हार गई हैं. 

नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर

इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार मैदान में हैं. पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह चुनाव जीत गए हैं. जबकि  उनकी पत्नी कनिका सिंह भी चुनाव में आगे चल रही हैं. मंत्री झाबर सिंह खर्रा का पूरा परिवार चुनाव हार गया है. 

Rajasthan Panchayat Samiti Election Results 2026 Live Counting Updates | राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणाम

सुबह 8 बजे से मतगणना जारी 

राज्य के सभी 37 जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई है. इसके बाद ईवीएम खुलती जा रही हैं. इस बार राज्य में 41 जिलों की 1 हजार 403 जिला परिषद सीटों और 457 पंचायत समितियों की 8,245 सीटों पर चुनाव कराए गए थे. आज 20 नवंबर को 37 जिलों की 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. जबकि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर की 128 जिला परिषद और 702 पंचायत समिति सीटों की मतगणना 17 दिसंबर को होगी. मतगणना के बाद निर्वाचित सदस्य जिला परिषद और पंचायत समितियों का गठन करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर को 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा, जबकि 27 नवंबर को पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे. बाकी चार जिलों में जिला प्रमुख चुनाव 22 दिसंबर और प्रधान चुनाव 24 दिसंबर को होंगे.

ये भी पढे़ंः  राजस्थान पंचायत चुनाव: टोंक में 1 वोट से जीतीं रजनी, भीखी देवी ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता सरपंच का चुनाव 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button